Surendra shriwas
Chhattisgarhiya Sable badhiya News Editor

महासमुंद/सरायपाली :- महासमुंद जिले के विधानसभा सरायपाली भाजपा मंडल भंवरपुर के ग्राम भूतहाबाहरा मे मंडल स्तरीय विकसित भारत – वी बी जी राम जी का कार्यशाला आयोजित हुआ । इस कार्यशाला मे भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ ने भाग लिया ।

मुख्य वक्ता श्री मंत्री प्रधान जी ने बताया कि वीबी जी राम जी योजना के तहत अब श्रमिकों को पहले की तरह 100 दिन नहीं, बल्कि 125 दिन का रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

मंडल प्रभारी श्री ओम प्रकाश चौधरी जी ने बताया कि योजना में कच्चे कार्यों के साथ-साथ अब पक्के कार्य भी किए जाएंगे, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी विकास को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस योजना में ग्राम सभा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। ग्राम सभा के माध्यम से जिन कार्यों को स्वीकृति दी जाएगी, उन्हीं कार्यों को धरातल पर उतारा जाएगा, जिससे गांवों का समग्र विकास संभव हो सकेगा। आगे कहा कि यह योजना ग्रामीण विकास के लिए एक वरदान साबित होगी।

श्रीमती कुमारी भास्कर सभापति जिला पंचायत महासमुंद ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोगों को योजना से नहीं, बल्कि भगवान राम के नाम से परेशानी है, जिसके चलते वे लोग हाय तौबा मचा रहे हैं। आज की सफल कार्यक्रम मे मुख्य वक्ता के रूप में श्री मंत्री प्रधान जी, मंडल प्रभारी आदरणीय भैया श्री ओम प्रकाश चौधरी जी, श्रीमति सरला कोसरिया जी, मंडल सह प्रभारी श्री सतपाल सिंह छावड़ा जी,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति मोगरा पटेल जी, जिला पंचायत सभापति महासमुन्द श्रीमती देवकी दीवान जी,श्रीमती पुष्पलता चौहान जी, मंडल अध्यक्ष श्री डेविड चौधरी जी,पूर्व मंडलअध्यक्ष श्री विद्याचरण चौधरी जी, केंदूवां मंडल अध्यक्ष श्री दण्डधर साव जी, प्राधिकृत अध्यक्ष श्री झनकराम चौधरी जी,श्रीमती वर्षा साहू जी,मंडल उपाध्यक्ष गण, मंडल महामंत्री गण,जनपद पंचायत सदस्य गण, सरपंच गण, शक्ति केंद्र प्रभारी गण, बूथ अध्यक्ष गण,भाजपा पदाधिकारी गण, भाजपा कार्यकर्ता गण, महिला मोर्चा के पदाधिकारी गण तथा ग्रामवासी उपस्थित रहे।







