अटल डिजिटल सुविधा केंद्र के वर्चुअल लोकार्पण कार्यक्रम मे श्रीमती भास्कर हुई शामिल

महासमुंद :- 17/04/2026 को जिला पंचायत सभागार, महासमुन्द में आयोजित अटल डिजिटल सुविधा केंद्र के वर्चुअल लोकार्पण कार्यक्रम में श्रीमती कुमारी भास्कर जी शामिल हुई ।

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग, ई-गवर्नेंस तथा अन्य डिजिटल सेवाओं को आमजन तक आसानी से पहुँचाने के उद्देश्य से अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केंद्र की शुरुआत की गई है।

इन केंद्रों के माध्यम से ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाएं, आय एवं जाति प्रमाण पत्र, बिजली बिल भुगतान सहित विभिन्न डिजिटल सेवाएं अब अपने ही गांव के पास एक ही छत के नीचे उपलब्ध हो रही हैं।

इस पहल से ग्रामीणों को विशेष सुविधा मिल रही है, खासकर प्रधानमंत्री आवास योजना और मनरेगा के हितग्राहियों को अब बैंक जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती। वे इन केंद्रों के माध्यम से नकद भुगतान प्राप्त करने के साथ-साथ विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ आसानी से ले रहे हैं।

यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सशक्तिकरण और सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

error: Content is protected !!