शासकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला पण्डरीपानी में नेवता भोज का आयोजन

विकासखंड के सुदूर अंचल में स्थित शासकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला पण्डरीपानी में नेवता भोज का आयोजन

Surendra shriwas
Chhattisgarhiya Sable badhiya News Editor

जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद विजय कुमार लहरे, डीएमसी रेखराज शर्मा के निर्देशानुसार एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी सी पटेल,सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी डी एन दीवान,बीआरसी देवानंद नायक के मार्गदर्शन में केन्द्र प्रवर्तित प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत राज्य के सभी स्कूलों में बच्चों को गर्म पका भोजन उपलब्ध कराया जाता है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ राज्य में ’नेवता भोज’ के नाम से लागू किया गया है। नेवता भोजन की अवधारणा एक सामुदायिक भागीदारी पर आधारित है। यह विभिन्न त्यौहारों, अवसरों जैसे वर्षगांठ, जन्मदिन, विवाह एवं राष्ट्रीय पर्व आदि पर बड़ी संख्या में लोगों को भोजन प्रदान करने की भारतीय परम्परा पर आधारित है। इसी कड़ी में शासकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला पण्डरीपानी में नेवता भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

यह नेवता भोज कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के माता जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर दिया गया। इस नेवता भोज में चावल ,दाल,खीर, पुड़ी,सब्जी,केला,मिक्चर,अंगूर,मिठाई दिया। प्राथमिक शाला से 28 ,उच्च प्राथमिक शाला से 52 कुल 80 बच्चे स्वादिष्ट भोजन ग्रहण कर खुश हो गए। इस नेवता भोज में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राम रतन पटेल,सदस्य पद्मिनी भोई, समिति के अन्य सदस्य एवं संकुल प्राचार्य नरेश कुमार पारेश्वर ,प्रधान पाठक वीरेंद्र प्रधान चारभांठा, प्रधान पाठक सरोजिनी बादी, शिक्षक परमेश्वर मांझी,रिजवाना परवीन, रसोईया एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे। उक्त जानकारी शिक्षा विभाग मीडिया प्रभारी दुर्वादल दीप ने दी।

error: Content is protected !!