बाबा साहेब का संविधान सिर्फ किताब नहीं, बल्कि हर कमजोर की ताकत है : विधायक चातुरी नंद

बाबा साहेब का संविधान सिर्फ किताब नहीं, बल्कि हर कमजोर की ताकत है : विधायक चातुरी नंद

Surendra shriwas
Chhattisgarhiya Sable badhiya News Editor

– अम्बेडकर जयंती पर बलौदा में भव्य आयोजन, सैकड़ों युवाओं व महिलाओं की रैली, जय भीम के नारों से गूंजा क्षेत्र

महासमुंद /सरायपाली :-  14 अप्रैल 2026 : भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बलौदा में भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र की विधायक चातुरी नंद जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

कार्यक्रम के तहत विधायक चातुरी नंद के नेतृत्व में क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में युवाओं, महिलाओं एवं ग्रामीणों ने एक विशाल जागरूकता रैली निकालकर बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

रैली के दौरान “जय भीम”, “संविधान का मान, बाबा साहेब का सम्मान” जैसे गगनभेदी नारों से पूरा बलौदा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक चातुरी नंद जी ने कहा कि “बाबा साहेब का संविधान सिर्फ किताब नहीं, बल्कि हर कमजोर की ताकत है।” उन्होंने वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य का उल्लेख करते हुए कहा कि आज संविधान के मूल्यों—समानता, न्याय और स्वतंत्रता—को और अधिक मजबूती से बचाने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि जब-जब संविधान की आत्मा पर आघात करने की कोशिश होती है, तब-तब समाज के जागरूक नागरिकों को आगे आकर उसे संरक्षित करने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। बाबा साहेब का जीवन हमें सिखाता है कि अधिकार संघर्ष से मिलते हैं और उन्हें बनाए रखने के लिए निरंतर सजग रहना आवश्यक है।

विधायक चातुरी नंद जी ने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि वे बाबा साहेब के मूल मंत्र “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” को अपने जीवन में उतारें और समाज में व्याप्त असमानता व अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाएं।

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष एवं योगदान को भी प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने अत्यंत सराहा।

इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी सरायपाली ग्रामीण के अध्यक्ष तेजराम पटेल, जिला कांग्रेस कमेटी महासमुंदके उपाध्यक्ष भरत मेश्राम, जिला महामंत्री रूपानंद पटेल, विधायक प्रतिनिधि दीपक साहू, जय भीम युवा संगठन के चूलचंद सोना, चतुर्भुज डड़सेना, मुकेश नाग, टेमरी सरपंच अनीता चौहान, कुसमीसरार सरपंच नीलांचल भोई, पतेरापाली सरपंच प्रभात पटेल, मल्दामाल सरपंच प्रतिनिधि वृंदावन पटेल, अक्षय बरिहा, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा साथी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर बाबा साहेब को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

Recent Posts
error: Content is protected !!