Surendra shriwas
Chhattisgarhiya Sable badhiya News Editor

महासमुंद /सरायपाली :- आज 14/04/2025 को सरायपाली विकासखंड मे नारी शक्ति वंदन पदयात्रा में पूरे उत्साह के साथ जुटकर हजारों महिलाओं ने आज सरायपाली मे नारी शक्ति वंदन अधिनियम को समर्थन दिया। इस ऐतिहासिक पद यात्रा की अगुवाई स्वयं महासमुंद सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने की। जबकि, बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती वर्णिका शर्मा, उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा श्रीमती पुष्पलता चौहान, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष स्मिता चंद्राकर भी पद यात्रा में शामिल होकर दूर- दूर से आईं महिलाओं की हौसला अफजाई की। श्रीमती चौधरी ने सभा को संबोधित करते हुये कहा कि राजनीति में 33% आरक्षण देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं के सम्मान और भागीदारी को निरंतर बढ़ावा दे रहे हैं ।

जय स्तंभ चौक में महिला मानव श्रृंखला व जनपद मैदान में 9667173333 नंबर पर मिस्ड काल देकर समर्थन तथा हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया

पदयात्रा में शामिल होने महिलाएं पुर्वान्ह से ही सरायपाली पहुचने लगी थीं।नईं मंडी परिसर से शुरू होंकर झिलमिला, गौर पथ, जय स्तंभ चौक, थाना चौक, बस स्टैंड होते हुये जनपद परिसर पहुंची । रास्ते में जगह-जगह नागरिकों ने पदयात्रियों पर पुष्पवर्षा कर तथा शीतल पेयजल व शरबत पिलाकर स्वागत किया। पदयात्रा में आसपास के गांबों, कसबो एबं वार्डो से लगभग 4000 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाओं नें हाथो मे ताख्तयां, बैनर एवं संदेशो के साथ पदयात्रा में हिस्सा लिया। नारी शक्ति का सम्मान, देश का अभिमान, जैसे नारों से पूरा शहर गूंज उठा। इस विशाल आयोजन में क्षेत्र की महिला जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न महिला संगठनों की भमिका सराहनीय रही। सांसद रूपकुमारी चौधरी के निर्देशन में विभिन्न संगठनों एवं शहर में जगह-जगह पदयात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया

कार्यकर्ताओं ने न केवल कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की. बल्कि गांव-गांव और घर-घर जाकर महिलाओं को इस पदयात्रा से जोड़ने का कार्य भी किया। इस अवसर पर सांसद श्रीमती चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के नेतृत्व में आया नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। यह अधिनियम लोकसभा एवं राज्य विधान सभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण सुनिशि्चित करता है, जिससे महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में समान भागीदारी का अवसर प्राप्त होगा।

श्रीमती पुष्पलता चौहान नें कहा कि यह केवल एक विधेयक नहीं, बल्कि महिलाओं के आत्मसम्मान, अधिकार और आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ करने की दिशा में ऐतिहासिक पहल है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और देश के विकास में महत्वपर्ण योगदान दे रही हैँ। ऐसे में उन्हँं राजनीति में भी समान अवसर मिलना आवश्यक है, जो इस अधिनियम के माध्यम से संभव हो रहा है। आयोजन मे महासमुंद लोकसभा के सांसद रुपकुमारी चौधरी जी बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ वर्णिका शर्मा जी , महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष पुष्पलता चौहान, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष स्मिता चंद्राकर,जिला पंचायत अध्यक्ष मोंगरा पटेल जनपद पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी पटेल ,नगर पालिका अध्यक्ष सरायपाली सरस्वती पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष तारेश्वरी नायक जिला महामंत्री ,शशिकला पटेल, बसना डॉक्टर खुशबू अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य देव की दीवान जिला पंचायत सदस्य कुमारी भास्कर जिला मंत्री सीता सतपतथी, महिला मोर्चा जिला मंत्री वर्षा साहू, महिला मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष निरंजन शर्मा जी मीना वर्मा जी सुधा साहू जी अलका चंद्राकर जी मोनिका साहू जी मंडल अध्यक्ष डिंपल ध्रुव व भारी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही।







