प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति ग्राम सलखण्ड के प्रभारी नहीं उठा रहे फोन, किसानों में आक्रोश:–कार्य प्रभावित

महासमुंद/सरायपाली (Surendra shriwas Editor ChhattisgarihaSablebadhiya.com) :- महासमुंद जिले के ग्राम सलखण्ड प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति में प्रशासनिक लापरवाही सामने आई है। समिति के प्रभारी द्वारा किसानों के फोन कॉल रिसीव नहीं किए जाने से स्थानीय किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

किसानों का आरोप है कि धान खरीदी, टोकन, पंजीयन और भुगतान संबंधी जानकारी के लिए लगातार संपर्क करने के बावजूद प्रभारी फोन नहीं उठा रहे हैं। कई बार कार्यालय पहुंचने पर भी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है, जिससे किसानों के जरूरी कार्य लंबित पड़े हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि समिति से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभारी से संपर्क अत्यंत आवश्यक होता है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी की उदासीनता के कारण किसानों को बार-बार चक्कर काटने पड़ रहे हैं। इससे समय और आर्थिक नुकसान दोनों हो रहा है।

किसानों ने संबंधित उच्च अधिकारियों से मांग की है कि मामले की जांच कर प्रभारी को नियमित रूप से उपलब्ध रहने के निर्देश दिए जाएं, ताकि किसानों को समय पर सुविधा मिल सके।

अब देखना होगा कि प्रशासन इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करता है।

error: Content is protected !!