जगन्नाथ सेवा समिति वॉलीबॉल क्लब प्रतियोगिता बाराडोली मे आयोजित, खेल उत्कृष्टता का प्रदर्शन दर्शाता है : श्रीमती भास्कर

महासमुंद/सरायपाली :- आज दिनांक 06/02/2026 को जगन्नाथ सेवा समिति वालीबॉल क्लब प्रतियोगिता बाराडोली में आयोजित हुआ, इस प्रतियोगिता कार्यक्रम मे जिला पंचायत सभापति महासमुन्द एवं भाजपा जिला मंत्री श्रीमती कुमारी भास्कर शामिल हुई व खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन की ।


इस मौके पर उन्होंने कहा कि वॉलीबॉल प्रतियोगिता मे आप सभी खिलाड़ी कड़ी मेहनत के साथ इस टूर्नामेंट मे खेल रहे हैं। सुंदर खेल प्रतियोगिता के माध्यम से आप सब एक भारत और श्रेष्ठ भारत की सुंदर तस्वीर भी प्रस्तुत कर रहे हैं।


उन्होंने भाग लेने वाली टीमों के प्रयासों की सराहना की और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने में ऐसे आयोजनों की भूमिका पर प्रकाश डाला।


दर्शकों को कुशल सर्व, दमदार स्पाइक और फुर्तीले बचाव का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, जो युवा खिलाड़ियों के समर्पण को दर्शाता था।
प्रतियोगिता के आयोजन के दौरान खेल भावना और सौहार्द का जीवंत वातावरण छाया रहा।


इस प्रतियोगिता कार्यक्रम मे आदरणीय दीदी श्रीमती सरला कोसरिया जी, मंडल अध्यक्ष केंदुवां श्री दण्डधर साव जी, पूर्व सरपंच दमोदरहा श्री जलंधर प्रधान जी, श्री त्रिलोचन साहू जी, भाजपा कार्यकर्ता गण, आयोजक समिति के सदस्य गण, तथा ग्रामवासी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!