महासमुंद/सरायपाली :- आज दिनांक 06/02/2026 को विधान सभा सरायपाली के अंतर्गत ग्राम हुडारखार निवासी श्रीमती उषा लाल कुमार पटेल जनपद पंचायत सरायपाली महिला बाल विकास सभापति के सफल एक वर्ष पूर्ण होने एवं श्री लाल कुमार पटेल को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री नियुक्त किए जाने के अवसर में आयोजित रामचरित मानस कथा सत्संग के कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति महासमुन्द एवं भाजपा जिला मंत्री श्रीमती कुमारी भास्कर शामिल हुई।
साथ में बलौदा मंडल अध्यक्ष श्री नीलांबर तांडी जी, श्रीमती शारदा तिवारी जी, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती पद्मिनी भोई जी तथा भाजपा कार्यकर्ता गण, आयोजक समिति के सदस्य गण, एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कथा के सहयोगी कलाकारों ने रामचरित मानस की चौपाई, भजन और गीत-संगीत की मधुर प्रस्तुतियां दीं। उनके सुमधुर स्वरों ने कथा को और भी जीवंत बना दिया। संगीत के साथ कथा का समन्वय देखकर श्रद्धालु झूम उठे और “जय श्रीराम” के जयघोष से पंडाल गूंज उठा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु भी उपस्थित रहीं, जो भक्ति भाव में लीन दिखीं ।







