भुरसापाली में “गांव चलो, बस्ती चलो अभियान” के अंतर्गत जन चौपाल

Surendra shriwas
Chhattisgarhiya Sable badhiya News Editor

महासमुंद /सरायपाली:- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार एवं जिला भाजपा महासमुन्द के मार्गदर्शन में भाजपा मंडल बलौदा के द्वारा आज शक्तिकेंद्र कुसमीसरार, बूथ भुरसापाली में “गांव चलो, बस्ती चलो अभियान” के अंतर्गत घर – घर जाकर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई , तत्पश्चात ग्राम में चौपाल का आयोजन किया गया।

गांव के वरिष्ठजनों का सम्मान कर योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई एवं लाभार्थियों से सीधा संवाद कर यह जानकारी ली गई कि उन्हें कौन सा योजनाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है। साथ ही अन्य योजनाओं की जानकारी देकर अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने का प्रयास किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सभापति जिला पंचायत महासमुंद श्रीमती कुमारी भास्कर उपस्थित रही और ग्रामवासियों से आत्मीय संवाद की।

उक्त कार्यक्रम के प्रभारी मंडल उपाध्यक्ष श्री उपेन्द्र साहू जी,जनपद पंचायत सदस्य एवं भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती पद्मिनी भोई जी, वरिष्ठ नेता श्री सत्य प्रकाश साहू जी,प्राधिकृत अध्यक्ष श्री वीरेंद्र कुमार साहू जी,जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती शिवानी सिदार ,महिला मोर्चा कोषाध्यक्ष श्रीमती नीलम प्रधान जी,बूथ अध्यक्ष श्री संजय कुमार यादव जी ,सहित भाजपा कार्यकर्ता गण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!