Surendra shriwas
Chhattisgarhiya Sable badhiya News Editor

महासमुंद /सरायपाली :- विधान सभा सरायपाली के अंतर्गत ग्राम केना में आयोजित राधा कृष्ण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में श्रीमती कुमारी भास्कर शामिल हुई।
सरायपाली श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए पूरे छत्तीसगढ़ में मशहूर सरायपाली विकासखंड के धार्मिक एवं भक्ति ग्राम केना में समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से भव्य राधाकृष्ण मंदिर का निर्माण किया गया है।

नवनिर्मित इस मंदिर में राधाकृष्ण की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 8 से 12 अप्रैल तक श्रद्धा-भक्ति,उत्साह और भक्तिमय माहौल में भव्यता के साथ आयोजित हो रहा । पाँच दिन तक चलने वाले इस अनुष्ठान में वैदिक मंत्रोच्चार और वैदिक रिवाजों के बीच युग्म सरकार(राधा-कृष्ण)की प्रतिमाओं को मंदिर के गर्भ-गृह में स्थापित किए गए हैं। गाँव के लिए यह ऐतिहासिक अवसर हैं क्योंकि यहाँ पहली बार राधाकृष्ण मंदिर की स्थापना हुआ । पूरे आयोजन के दौरान गाँव भक्तिमय माहौल में डूबा हुआ हैं । मंदिर में लगे घंटों के गूँज के बीच श्री राधेकृष्ण के जयघोष से पूरा गाँव गूँज उठा हैं तथा भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो उठा हैं ।

इस शुभ अवसर पर जनप्रतिनिधि,भक्तगण और ग्रामीण श्रद्धालु स्वयं को कृष्णमय महसूस करते हुए निरंतर 5 दिन तक भक्तिभाव से शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। कुल पुरोहित पं.खिरोद्र कर,पं.विद्याधर दास,यज्ञाचार्य पं.त्रिलोचन कर विधि-विधान से पूजन कार्यक्रम सम्पन्न किये । अप्रैल 11 को सर्वदेव पूजन,अष्टप्रहरी प्रारंभ,विग्रह महास्नान प्राण प्रतिष्ठा,प्रासाद स्नान-अधिवास,विष्णु सहस्त्रानाम पठन-हवन आरती,12 को यूपराज स्थापन,शिखर कलश स्थापन, ध्वजारोहण,विग्रह स्थापन,पूर्णाहुति-महाआरती-प्रसाद सेवन।

विशेष रूप से भव्य कलश यात्रा,महायज्ञ,प्रतिदिन विशाल महाभंडारा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिर्लिपाली(ओडिसा)तथा 11-12 को माँ पूर्णमासी अपेरा बांकीपाली (ओडिसा) द्वारा रात्रि नाटक प्रस्तुति, अष्टप्रहरी नामयज्ञ के साथ प्रतिदिन संध्या कंश दरबार,मीना बाजार आदि आकर्षण के केन्द्र बना हुआ हैं । साथ मे जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोंगरा पटेल जी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी पटेल जी, मंडल अध्यक्ष केंदुवां श्री दण्डधर साव जी, भाजपा कार्यकर्ता श्री राम रतन पटेल जी, श्री संतोष सोनवर्षा जी,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री नरेंद्र पटेल जी , आयोजक समिति के सदस्य गण एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।







