छुईपाली में “गांव चलो, बस्ती चलो अभियान” के अंतर्गत चौपाल का आयोजन किया गया।

Surendra shriwas
Chhattisgarhiya Sable badhiya News Editor

महासमुंद /सरायपाली:-  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार एवं जिला भाजपा महासमुन्द के मार्गदर्शन में भाजपा मंडल छुईपाली के द्वारा आज शक्तिकेंद्र छुईपाली, बूथ छुईपाली में “गांव चलो, बस्ती चलो अभियान” के अंतर्गत ग्राम में चौपाल का आयोजन किया गया।

गांव के वरिष्ठजनों का सम्मान करते हुए सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई एवं लाभार्थियों से सीधा संवाद कर यह जानकारी ली गई कि किन-किन योजनाओं का लाभ उन्हें प्राप्त हो रहा है। साथ ही अन्य योजनाओं की जानकारी देकर अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने का प्रयास किया गया।

इस अवसर पर भाजपा मंडल छुईपाली में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सभापति एवं भाजपा जिला महासमुन्द श्रीमती कुमारी भास्कर उपस्थित रही और ग्रामवासियों से आत्मीय संवाद किया।

उक्त कार्यक्रम के प्रभारी एवं भाजपा मंडल महामंत्री श्री धनीराम पटेल जी, मंडल उपाध्यक्ष श्री दयानिधि जाल जी, श्री सुभाष सिदार जी,प्रेम लाल पटेल जी, कोषाध्यक्ष श्री नित्यानंद कोंद जी, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती जानकी बरिहा जी,उमाकांत मिश्रा जी ,

महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती सुरुचि साहू जी,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री हितेश यादव जी,श्री महेश बरिहा जी,एवं बूथ अध्यक्ष श्री अतुल मुन्ना जी ,सहित कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!