पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार चौदह अप्रैल को प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में ग्रामसभा का आयोजन किया जाएगा।

यह आयोजन डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर किया जा रहा है। निर्देशों के अनुसार ग्रामसभा की कार्यवाही की वीडियो रिकॉर्डिंग करना अनिवार्य होगा और इसे मोबाइल अनुप्रयोग पर अपलोड किया जाएगा। साथ ही कार्यवाही का विवरण तैयार करने के लिए नई तकनीकी व्यवस्था का उपयोग किया जाएगा। राज्य शासन ने वर्ष में निर्धारित तिथियों पर ग्रामसभा का आयोजन अनिवार्य किया है







