Surendra shriwas
Chhattisgarhiya Sable badhiya News Editor

सरायपाली :- आज दिनांक 09/04/2026को हिंदुओं के आस्था के केन्द्र एवं धार्मिक स्थल भगवान श्री रामचन्द्र जी के जन्म स्थान अयोध्या धाम के लिए सराईपाली विकासखंड से श्रद्धालुओं से भरी बस को हरी झंडी दिखाकर शुभकामनाओ सहित रवाना किया गया।
हिंदुओं के आस्था के केन्द्र एवं धार्मिक स्थल भगवान श्री रामचन्द्र जी के जन्म स्थान *अयोध्या धाम* उत्तर प्रदेश में स्थित एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है, यहां के प्रमुख तीर्थ स्थलों में राम मंदिर, कनक भवन, हनुमानगढ़ी, दशरथ महल, ओर सरयू नदी के घाट शामिल हैं, श्रद्धालु भक्त जन यहां दर्शन के साथ -साथ नदी में स्नान ओर नौका विहार का आनंद लेते हैं। श्रीमती कुमारी भास्कर सभापति जिला पंचायत महासमुंद, भाजपा जिला मंत्री महासमुंद ने कहा की अब श्रद्धालुओं की यात्रा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत निरन्तर होती है । इस योजना में अनेक तीर्थ स्थलों को जोड़ा गया है, जिनकी निःशुल्क यात्रा कराई जाती है । हमारे बुज़ुर्गों की तीर्थ यात्रा की इच्छा अक्सर आर्थिक कठिनाइयों के चलते अधूरी रह जाती थी। उन्होंने कहा कि हमें संतोष है यह हमारी साय सरकार उनकी इस इच्छा को साकार कर पा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी भाजपा सरकार युवाओं, किसानों, महिलाओं और आदिवासी समुदाय सहित समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए पूरी तरह समर्पित है और इसी दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

छत्तीसगढ में मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत, राज्य के बाहर निर्दिष्ट तीर्थ स्थलों की मुफ्त यात्रा कराई जाने वाली यह योजना समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित है ।
माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी को बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार ।
जिला पंचायत सभापति महासमुन्द एवं भाजपा जिला मंत्री श्रीमती कुमारी भास्कर शामिल हुई।
साथ में दीदी श्रीमती सरला कोसरिया जी,जनपद पंचायत सरायपाली अध्यक्ष आदरणीय दीदी श्रीमती लक्ष्मी पटेल जी, उपाध्यक्ष भैया श्री मुकेश चौधरी जी, जनपद पंचायत सभापति प्रतिनिधि श्री रेशम जी, उद्धव नन्द जी, भैया श्री प्रकाश पटेल जी, श्री लाल कुमार पटेल जी एवं अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।







