गाँव चलो-बस्ती चलो अभियान, भारतीय जनता पार्टी अंत्योदय की भावना को चरितार्थ करने के लिए प्रतिबद्ध है : पुष्पलता चौहान

Surendra shriwas
Chhattisgarhiya Sable badhiya News Editor

महासमुंद :- भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय, प्रदेश एवं जिला अध्यक्ष के निर्देशानुसार गांव चलो बस्ती चलो अभियान के तहत घर-घर जाकर जनसंपर्क किया गया । भाजपा ने स्थापना दिवस पर गांव चलो अभियान की शुरुआत की। यह अभियान 13 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें पार्टी के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। भाजपा नेताओं ने घर-घर जाकर सरकार की इस अभियान में सरायपाली विधानसभा के छुईपाली मंडल अंतर्गत ग्राम बंदलीमाल में भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं के साथ केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनसे आत्मीय संवाद किया गया ।


कार्यकर्ताओं ने गांव पहुंचकर केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से मुलाकात की। अभियान के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, उज्ज्वला गैस योजना व हर घर जल-हर घर नल योजना के हितग्राहियों से चर्चा की गई गांव चलो-बस्ती चलो अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई एवं लाभार्थियों से सीधा संवाद कर यह जानकारी ली गई कि किन-किन योजनाओं का लाभ उन्हें प्राप्त हो रहा है। साथ ही अन्य योजनाओं की जानकारी देकर अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने का प्रयास किया गया।


जिसमे मंडल अध्यक्ष अनिल साहू महामंत्री संजय प्रधान पिछड़ा मोर्चा जिला मंत्री श्री रमेश नायक जी अजजा मोर्चा जिला मंत्री अन्तराम बिशी जी
पिछड़ा मोर्चा मंडल महामंत्री अयौध्या प्रसाद चौधरी किसान मोर्चा मंडल महामंत्री महेश नायक जी अजजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष भरतु भोई अजा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष सफेद कुम्हार किसान मोर्चा मंडल महामंत्री उत्तर प्रधान भुत पूर्व सरपंच शिवानंद प्रधान Blo बुथ अध्यक्ष भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
7 से 12 अप्रैल: गांव चलो, बस्ती चलो अभियान और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान समाज के बुद्धिजीवियों और विभिन्न वर्गों के लोगों का अभिनंदन हैं

श्रीमती पुष्पलता चौहान ने चर्चा मे बताया कि इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं पर चर्चा की जाएगी और लाभार्थियों से सीधा संपर्क किया जाएगा. भारतीय जनता पार्टी के 45 वर्षों की यह गौरवशाली यात्रा केवल एक राजनीतिक दल की यात्रा नहीं, बल्कि एक विचार, एक संकल्प और राष्ट्र निर्माण की सतत साधना की यात्रा है.
उन्होंने कहा, आज भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित है. यह गौरव हमें हमारी विशिष्ट विचारधारा, कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सशक्त नेतृत्व के कारण प्राप्त हुआ है.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत निरंतर विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है. सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ भाजपा देश के हर वर्ग तक पहुंच रही है. भाजपा का समर्पण केवल सत्ता के लिए नहीं है. हमारा समर्पण है मां भारती के लिए. हमारा समर्पण है देश के करोड़ों नागरिकों के लिए और हमारा समर्पण है भारतीय संविधान के लिए.

error: Content is protected !!