महासमुंद : गाँव चलो, बस्ती चलो अभियान के अंतर्गत आज मोहका मे श्रीमती भास्कर ने पहुँचकर ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया

Surendra shriwas
Chhattisgarhiya Sable badhiya News Editor

महासमुंद  :- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार एवं जिला भाजपा महासमुन्द के मार्गदर्शन में भाजपा मंडल गढ़फुलझर के द्वारा आज शक्तिकेंद्र मोहका, बूथ मोहका में “गांव चलो, बस्ती चलो अभियान” के अंतर्गत ग्राम में चौपाल का आयोजन किया गया ।


भाजपा के स्थापना दिवस पर 7 से 12 अप्रैल तक चलाए जा रहे गांव चलो-बस्ती चलो अभियान के तहत भाजपा मंडल गढफूलझर द्वारा मोहका में 8 अप्रैल को अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव पहुंचकर केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से मुलाकात की। अभियान के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, उज्ज्वला गैस योजना व हर घर जल-हर घर नल योजना के लाभार्थियों से संपर्क कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर भाजपा गढ़ फूलझर मंडल प्रभारी श्रीमती कुमारी भास्कर ने कहा कि गांव चलो-बस्ती चलो अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में गांव के वरिष्ठजनों का सम्मान करते हुए सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई एवं लाभार्थियों से सीधा संवाद कर यह जानकारी ली गई कि किन-किन योजनाओं का लाभ उन्हें प्राप्त हो रहा है। साथ ही अन्य योजनाओं की जानकारी देकर अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने का प्रयास किया गया।


इस अवसर पर भाजपा मंडल गढ़फुलझर के प्रभारी के रूप में उपस्थित रही और ग्रामवासियों से आत्मीय संवाद किया।

उक्त कार्यक्रम में कार्यक्रम प्रभारी एवं भाजपा जिला मीडिया प्रभारी नवीन कुमार साव जी, सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला सदस्य श्री अरविंद मिश्रा जी एवं बूथ अध्यक्ष मोहन लाल जी सहित कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!