ग्राम कुकदा (छुरा) में आयोजित आदिवासी ध्रुव गोंड समाज की महासभा में सांसद चौधरी सम्मिलित हुई।

ग्राम कुकदा (छुरा) में आयोजित आदिवासी ध्रुव गोंड समाज की महासभा में सम्मिलित हुई।

इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों के अनुभव, युवाओं के उत्साह एवं मातृशक्ति की सक्रिय सहभागिता ने अत्यंत प्रेरित किया। ध्रुव गोंड समाज की समृद्ध परंपराएं, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकजुटता वास्तव में अनुकरणीय है।

यह महासभा न केवल आपसी संवाद और संगठन को सुदृढ़ करने का माध्यम बनी, बल्कि शिक्षा, सामाजिक जागरूकता एवं विकास के विभिन्न पहलुओं पर सकारात्मक चर्चा का भी मंच रही।

समाज के सर्वांगीण विकास, अधिकारों की रक्षा और आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सभी का संकल्प सराहनीय है। आप सभी का स्नेह, विश्वास एवं आशीर्वाद ही जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ने की सबसे बड़ी प्रेरणा है।

इस सफल आयोजन के लिए आदिवासी ध्रुव गोंड समाज के सभी पदाधिकारियों एवं समाजजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

error: Content is protected !!