महासमुंद /सरायपाली:- आज दिनांक 05/04/2026 को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार एवं जिला भाजपा महासमुन्द के मार्गदर्शन में भाजपा मंडल सरायपाली के शिव मंदिर तालाब ( पदमपुर रोड) में व्यापक साफ – सफाई की गई । आज की स्वच्छ्ता अभियान कार्यक्रम भाजपा स्थापना दिवस के पूर्व का कार्यक्रम आयोजित हुआ वही आगामी दिनों मे भव्य व व्यापक कार्यक्रम का आयोजन होगा।
इस अवसर पर सभापति जिला पंचायत महासमुंद भाजपा जिला मंत्री श्रीमती कुमारी भास्कर ने कहा कि भाजपा का स्थापना दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने सभी जनो से अपील की कि वे स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और समाज को भी इसके लिए प्रेरित करें।

स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में मौजूद सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वच्छ भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का प्रण लिया।
इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता फैलाना एवं समाज को स्वच्छ वातावरण के महत्व के प्रति प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में श्रीमती भास्कर ने कार्यकर्ताओ के साथ उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई तालाब परिसर एवं आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ बनाने में योगदान दिया ।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गुंजन अग्रवाल जी, जिला मंत्री श्रीमती सीता सतपथी जी, जिला मंत्री श्रीमती वर्षा साहू जी सहित अन्य कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय सहभागिता रही।
सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने का संकल्प लिया तथा भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों को निरंतर जारी रखने का आह्वान किया।







