मंदिर परिसर मे छुईपाली मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओ का श्रमदान, स्थापना दिवस से पूर्व कार्यकर्ताओ ने चलाया स्वच्छता अभियान
Surendra shriwas
Chhattisgarhiya Sable badhiya News Editor

महासमुंद /सरायपाली :- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश व जिला आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के पूर्व भाजपा मंडल छुईपाली के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ द्वारा ग्राम घाटकछार के श्री राधा माधव मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया ।

इस स्वच्छता अभियान मे महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पलता चौहान साथ में बाबा महामंडलेश्वर ईश्वर दास जी मंडल अध्यक्ष अनिल साहू जनपद सदस्य श्रीमती यशोदा नायक जी अ ज जा वर्ग के जिला मंत्री श्री अन्तराम बिशी जी महामंत्री संजय प्रधान महामंत्री धनिराम पटेल उपाध्यक्ष निलाम्बर नायक जी सिताराम पटेल पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष वेद प्रकाश नायक किसान मोर्चा मंडल महामंत्री महेश नायक पिछडा वर्ग महामंत्री अयोध्या प्रसाद चौधरी सोसायटी अध्यक्ष कैलाश साहू जी शिशु पाल साहू एस पी, चौहान जी, उत्तम सालमा करूणा साहू मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता के प्रति लोगो को जागरूक करना हैं। इस अभियान के दौरान मंदिर परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया ।
इस अवसर पर श्रीमती पुष्पलता चौहान ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आगामी भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों में दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण करने तथा इसे सोशल मीडिया पर साझा करने की अपील की।

उन्होंने स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न आयोजनों की जानकारी देते हुए कहा की 6 अप्रैल को भाजपा स्थापना दिवस मनाया जायेगा ध्वजारोहण मिठाई वितरण आतिशबाजी और घर घर दीप प्रजवलित किया जायेगा वही आगामी 7 अप्रैल को महासमुंद में आयोजित सक्रिय एवं सामान्य सदस्यों के सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आह्वान किया। और साथ ही 7 अप्रैल से 12 अप्रैल तक “गांव बस्ती चलो अभियान” तथा 14 अप्रैल बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती को लेकर भी कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।







