भाजपा मंडल गढ़फुलझर की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, आगामी कार्यक्रम के लिए मंडल प्रभारी श्रीमती भास्कर ने बनाई रणनीति
Surendra shriwas
Chhattisgarhiya Sable badhiya News Editor

महासमुंद/सरायपाली :- दिनांक 04/04/2026 को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार एवं जिला भाजपा महासमुन्द के मार्गदर्शन में भाजपा मंडल गढ़फुलझर की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

जिसमें मंडल प्रभारी के रूप में जिला पंचायत सभापति एवं भाजपा जिला मंत्री महासमुन्द श्रीमती कुमारी भास्कर शामिल हुई । कार्यक्रम की आरम्भ मे शैलचित्रो पर दीपमाला अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई । मंडल प्रभारी श्रीमती भास्कर ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा की पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारीओ को सक्रिय भागीदारी आवश्यक हैं। आज की बैठक मे संगठन द्वारा दिए गए कार्यक्रमों को लेकर बैठक में महत्वपूर्ण चर्चा की गई।

दिनांक 05 अप्रैल को – मंदिरों में स्वच्छता अभियान, भाजपा कार्यालयों मे सजावट अभियान चलाया जाएगा ।
दिनांक 06 अप्रैल को – भाजपा स्थापना दिवस मनाया जाएगा ध्वजारोहण मिठाई वितरण आतिशबाजी और घर घर दीप प्रज्ज्वलन इसके अलावा कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर हैशटैग के माध्यम से भी इस आयोजन को साझा करेंगे ।
दिनांक 07 अप्रैल को – सक्रीय सदस्य सम्मेलन आयोजित होगा ।
दिनांक 08 से 12 अप्रैल तक गांव – बस्ती चलो – घर – घर चलो अभियान चलाकर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी की योजनाओं का जोर – शोर से प्रचार – प्रसार करेंगे ।

कार्यक्रम में गढ़फुलझर मंडल सह प्रभारी आदरणीय दीदी श्रीमती सीता सतपथी जी, जिला मंत्री आदरणीय दीदी श्रीमती सुषमा प्रधान जी, किसान मोर्चा अध्यक्ष बड़े भैया श्री माधव साव जी, मंडल अध्यक्ष बड़े भैया श्री नरहरी पोर्ते जी , मंडल उपाध्यक्ष बड़े भैया श्री सुन्दरमणि मिश्रा जी, मंडल महामंत्री बड़े भैया श्री प्रहलाद साव जी, शक्ति केंद्र प्रभारी गण, सक्रीय सदस्य गण,बुथ अध्यक्ष गण, एवं भाजपा कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।







