राज्यपाल श्री रेमन डेका का सरायपाली प्रवास, श्रीमती भास्कर ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत की
Surendra shriwas
Chhattisgarhiya Sable badhiya News Editor

महासमुंद/सरायपाली :- दिनांक 03/04/2026 को छत्तीसगढ़ के 10 वें राज्यपाल श्री रमेन डेका जी का सर्किट हाउस सरायपाली प्रवास के दौरान जिला पंचायत सभापति एवं भाजपा जिला मंत्री महासमुन्द श्रीमती कुमारी भास्कर नें जैन कॉलोनी में उन्हें गुलदस्ता भेंट कर स्वागत की । छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने सरायपाली प्रवास के दौरान विकासखंड स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।राज्यपाल ने जल संरक्षण के कार्यों को और गति देने पर जोर देते हुए किसानों को डबरी निर्माण के लिए अधिक से अधिक प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण करने और इसमें जनभागीदारी बढ़ाने की बात कही। कृषि क्षेत्र की समीक्षा करते हुए राज्यपाल ने जैविक खेती को बढ़ावा देने, रासायनिक उर्वरकों के उपयोग को कम करने और चावल के वैल्यू एडिशन के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने स्वच्छता, स्वास्थ्य और टीबी उन्मूलन पर विशेष जोर देते हुए जनजागरूकता अभियान चलाने और बेहतर उपचार सुनिश्चित करने की आवश्यकता बताई इस दौरान राज्यपाल ने रेस्ट हाउस परिसर में पीपल का पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।







