सरायपाली : आँगनबाड़ी केंद्र देवानपाली मे आ बा सहायिका कुंती विश्वकर्मा ने नेवता भोज दिया

सरायपाली : आँगनबाड़ी केंद्र देवानपाली मे आ बा सहायिका कुंती विश्वकर्मा ने नेवता भोज दिया ।

Surendra shriwas
Chhattisgarhiya Sable badhiya News Editor

महासमुंद/सरायपाली :- शासन के निर्देशानुसार डी पी ओ श्री टिकवेन्द्र जाटवर, परियोजना अधिकारी श्री रामसिंग मीरी और पर्यवेक्षक व प्रभारी प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती दीक्षा बारीक महिला एवं बाल विकास के मार्गदर्शन में आँगनबाड़ी केंद्र देवानपाली में नेवता भोज का आयोजन किया गया ।

जिसमें आंगनबाड़ी की सहायिका कुंती विश्वकर्मा के जन्म दिवस के अवसर पर आँगनबाड़ी के बच्चों को नेवता भोज दिया गया । छोटे बच्चों के साथ लगाव ,आँगनबाड़ी को अपने परिवार मानते हुए बच्चों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को दाल ,चावल, सब्जी, खीर, पुड़ी, फल दिया गया । बच्चों ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठाया, बच्चे बहुत प्रसन्न हो गए ।

आँगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती नूरा ने कहा की तिथि नेवता भोज का यह कार्यक्रम बहुत ही अच्छा है । इस प्रकार के कार्यक्रम से आँगनबाड़ी और समुदाय में आपसी सहयोग और भावनात्मक विकास में वृद्धि के साथ आपसी संबंधों को मजबूती प्रदान करती है। आँगनबाड़ी परिवार ने तिथि नेवता भोज के लिए विश्वकर्मा परिवार का आभार व्यक्त किया ।

error: Content is protected !!