सरायपाली : वार्ड 7 सरायपाली के आंगनबाड़ी केंद्र मे वार्ड के वरिष्ठ नागरिक श्री शेख सबारक ने अपनी बेटी की जन्मदिवस के अवसर पर नेवता भोज का आयोजन करवाया

सरायपाली : वार्ड 7 सरायपाली के आंगनबाड़ी केंद्र मे वार्ड के वरिष्ठ नागरिक श्री शेख सबारक ने अपनी बेटी की जन्मदिवस के अवसर पर नेवता भोज का आयोजन करवाया

Surendra shriwas
Chhattisgarhiya Sable badhiya News Editor

महासमुंद/सरायपाली :- समाज और शिक्षा के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में आंगनवाड़ी केन्द्रों में शुरू किया गया न्योता भोज कार्यक्रम पोषण, शिक्षा और सामुदायिक सहभागिता का एक अनूठी पहल है। यह बच्चों के पोषण स्तर में सुधार के साथ-साथ समाज को शिक्षा और बाल विकास से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बन रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप जनवरी 2026 से महासमुंद जिले के आंगनवाड़ी केन्द्रों में पालकों, दानदाताओं और सामाजिक प्रतिनिधियों द्वारा विशेष अवसरों जैसे जन्मदिन, वर्षगांठ या पारिवारिक खुशी पर बच्चों के साथ भोजन साझा करने की परंपरा शुरू की गई है। इस पहल के तहत आंगनवाड़ी केन्द्र पहुंचकर बच्चों के साथ खुशियां बांट रहे हैं और उन्हें पौष्टिक भोजन उपलब्ध करा रहे हैं

इसी क्रम मे आज आंगनवाड़ी केन्द्र वार्ड 7 सरायपाली के वार्ड के वरिष्ठ नागरिक श्री शेख सबारक ने अपनी बेटी की जन्म दिन के अवसर पर आंगनवाड़ी के बच्चों को न्योता भोज करवाया जहां पर आंगनवाड़ी केन्द्र के बच्चों को खीर, पुड़ी, केला, चावल, दाल एवं सब्जी मिठाई जैसे पौष्टिक व्यंजन परोसे गए। बच्चों ने उत्साह पूर्वक एवं खुशी-खुशी भोजन का आनंद लिया।


इस अवसर पर पर्यवेक्षक श्रीमती चंद्रिका कुमार ने कहा कि शासन द्वारा नेवता भोज कार्यक्रम समाज को बच्चों के भविष्य के निर्माण से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है। आंगनवाड़ी केन्द्रों में आने वाले अधिकांश बच्चे ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से होते हैं। ऐसे में पौष्टिक आहार उनके शारीरिक और मानसिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है। नेवता भोज के माध्यम से बच्चों को अतिरिक्त पौष्टिक भोजन मिलता है और साथ ही समाज में यह संदेश भी जाता है कि बच्चों का विकास केवल परिवार की जिम्मेदारी नहीं बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है

प्रभारी परियोजना अधिकारी श्रीमती दीक्षा बारीक़ ने कहा कि इस पहल से बच्चों में आंगनवाड़ी केन्द्रों के प्रति आकर्षण भी बढ़ रहा है। उन्होंने जिले के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और दानदाताओं से अपील की है कि वे अपने परिवार के शुभ अवसरों को आंगनवाड़ी केन्द्रों के बच्चों के साथ साझा करें।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मेहरून निशा खातून नें कहा की नेवता भोज का यह कार्यक्रम बहुत ही अच्छा हैं इस प्रकार के कार्यक्रम से आंगनबाड़ी और समुदाय मे आपसी सहयोग और भावनात्मक विकास मे वृद्धि के साथ आपसी संबंधो को मजबूती प्रदान करती हैं इस प्रकार की कार्यक्रम से समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित हो रही है ।

error: Content is protected !!