नक्सल मुक्त ‘छत्तीसगढ़’ होने पर भाजयुमो ग्रामीण ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Surendra shriwas
Chhattisgarhiya Sable badhiya News Editor

महासमुंद /सरायपाली :- छत्तीसगढ़ नक्सल-मुक्त होने की ओर अग्रसर है इस ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने एकत्र होकर देश की सुरक्षा और अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों को नमन किया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की
छत्तीसगढ़ का नक्सल-मुक्त होना प्रदेश के विकास, शांति और समृद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह उपलब्धि हमारे सुरक्षा बलों के अदम्य साहस, समर्पण और बलिदान का परिणाम है। आज का यह आयोजन उन सभी वीर सपूतों के प्रति श्रद्धा और सम्मान प्रकट करने का एक छोटा सा प्रयास है, जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया संगठन हमेशा राष्ट्रहित और समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा तथा सभी को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करता रहेगा।हमारा छत्तीसगढ़ अब नक्सल मुक्त हो गया है इस दिन के लिए सैकड़ों जवानों ने अपनी शहादत दी है हम उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार शहीदों की स्मृति में दीप प्रज्ज्वलित कर उनकी शहादत को नमन करते हुए *शहीद स्मारक ललित बुडेक चौक पतेरापाली सरायपाली* में युवा मोर्चा द्वारा एवं सभी सम्मानीय वरिष्ठ जनों तथा सभी मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

कार्यक्रम में उपस्थित श्री विपिन उपवेजा जी, श्री स्वर्ण सिंह सलूजा जी, श्रीमती कुमारी भास्कर , श्रीमती पुष्पलता चौहान,श्रीमती राधा नायक,श्री प्रमोद कुमार सागर जी,श्री प्रकाश पटेल जी, मंडल अध्यक्ष केंदुवा श्री दडंधर साव जी,श्री मनोज दास जी,

श्री विदित धनाननिया जी, श्री सुरोती लकड़ा जी, श्री लाल कुमार पटेल जी, श्री शिवा जायसवाल जी, श्री नरेंद्र कुमार पटेल जी, श्री धनेश्वर भास्कर जी, एवं भाजपा कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।







