Surendra shriwas
Chhattisgarhiya Sable badhiya News Editor

यह अभियान भाजपा की सांगठनिक ताकत को और अधिक सुदृढ़ करने और कार्यकर्ताओं को ‘सेवा, संगठन और समर्पण’ के मंत्र के साथ तैयार करने का एक बड़ा प्रयास है : श्रीमती पुष्पलता चौहान
महासमुंद /सरायपाली :- पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026, दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग भाजपा मंडल छुईपाली सुचारू रूप से समापन हुआ। कार्यक्रम शुरू होने से पहले पार्टी ध्वज मुख्य अतिथी एवं वक्ता बसना विधायक श्रीमान संपत अग्रवाल के कर कमलों से फहराया गया । प्रथम सत्र के अध्यक्ष श्रीमती पुष्पलता चौहान जी रही ।
सभी सत्र के वक्ता श्री धनेश नायक जी श्री डा एन के अग्रवाल जी श्री अनिल अग्रवाल जी श्री संजय शर्मा जी श्री हरप्रसाद पटेल जी आख़री एवं समापन सत्र के वक्ता श्री कामता पटेल जी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्री अनिल साहू जी द्वारा किया गया।
इस प्रशिक्षण वर्ग में अतिथि रूप में श्रीमती सरला कोसरिया जी कुमारी भास्कर जी प्रमोद सागर जी मंडल प्रशिक्षण छुईपाली मंडल के पदाधिकारी धनीराम पटेल संजय प्रधान सीताराम पटेल निलाम्बर नायक नपराज रावल दयानिधि प्रिती कुम्हार,

नित्यानंद मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मकरध्वज साहू वेदप्रकाश नायक भरथू भोई निराकार सागर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष हितेश यादव पूर्व मंडल अध्यक्ष, प्रदीप साहू जी सुसायटी अध्यक्ष रमेश नायक अनंत राम बीसी पंकज साहू कैलाश साहू घनश्याम भोई एवं सभी जिला मोर्चा के पदाधिकारी मंडल मोर्चा के पदाधिकारी एवं भाजपा मंडल छुईपाली के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे ।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 भारतीय जनता पार्टी (BJP) का एक देशव्यापी वैचारिक और सांगठनिक कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य कार्यकर्ताओं को एकात्म मानववाद, अंत्योदय, राष्ट्र निर्माण और बूथ प्रबंधन का प्रशिक्षण देकर सशक्त बनाना है। इस अभियान के तहत मंडल स्तर पर शिविर लगाकर लाखों कार्यकर्ताओं को वैचारिक स्पष्टता, सेवा और संगठन कार्य के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है।







