महासमुंद /सरायपाली:- 5 वीं,8वीं कक्षा केन्द्रीकृत वार्षिक परीक्षा 2025-26 का मूल्यांकन कार्य प्रारंभ
Surendra shriwas
Chhattisgarhiya Sable badhiya News Editor

सरायपाली विकासखंड स्तर पर कक्षा 5 वीं का दिनाँक 28/03/2026 एवं कक्षा 8 वीं का दिनाँक 30/03/2026 को केन्द्रीकृत वार्षिक परीक्षा सत्र 2025-26 के मूल्यांकन कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया और किया जाना है । इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं शिक्षकों द्वारा मूल्यांकन कार्य को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने का संकल्प लिया गया।

मूल्यांकन केंद्र में विषयवार शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है, जो निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार उत्तर पुस्तिकाओं का जांच कार्य कर रहे हैं। सभी मूल्यांकनकर्ताओं को यह निर्देश दिया गया है कि वे विद्यार्थियों के उत्तरों का मूल्यांकन पूर्ण सावधानी एवं ईमानदारी से करें, ताकि विद्यार्थियों को उनके वास्तविक प्रदर्शन के अनुरूप अंक प्राप्त हो सकें।

विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी सी पटेल, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी डी एन दीवान,बीआरसी देवानंद नायक के निर्देशन एवं मूल्यांकन प्रभारी कक्षा आठवीं अंग्रेजी मनोहर मेहेर शिक्षक, गणित मकरध्वज साहू शिक्षक, हिन्दी देवेन्द्र भोई शिक्षक, कक्षा 5 वीं हिन्दी खिरोद जेरी शा.प्रा.शाला मुंडपहार ,मुकेश प्रधान शा.प्रा.शाला भुरसापखली,अंग्रेजी किशन लाल चौधरी शा.प्रा.शाला बाराडोली,लोकेश पात्र शा.प्रा.शाला खम्हारपाली,गणित दयासागर नायक शा.प्रा.शाला दर्राभाँठा,सुरेश कर शा.प्रा.शाला हरडासरार,पर्यावरण दुकालू नायक शा.प्रा.शाला कस्तूराबहाल,राजेश प्रधान शा.प्रा.शाला बैतारी के मार्गदर्शन में मूल्यांकन कार्य को समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने, जिससे परिणाम समय पर घोषित किया जा सके। उन्होंने सभी शिक्षकों से सहयोग एवं जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने की अपील की।

इस दौरान मूल्यांकन केंद्र में आवश्यक व्यवस्थाएं जैसे बैठने की सुविधा, पेयजल एवं अन्य संसाधनों की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

अंत में सभी उपस्थित शिक्षकों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए मूल्यांकन कार्य के सफल संचालन की कामना की गई।उक्त जानकारी शिक्षा विभाग मीडिया प्रभारी दुर्वादल दीप ने दी।







