महासमुंद :- जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेंकिंग कार्यवाही की जा रही है, इसी दरमियान सूचना मिली की एक वाइट कलर बोलेरो एम्बुलेंस क्रमांक MH 49 C 0133 मे मादक पदार्थ गांजा परिवहन करने का संदेह की सूचना पर चरौदा मोड ग्राम खल्लारी थाना खल्लारी जिला महासमुंद के पास नाकाबंदी की गई। कुछ देर बाद सूचक के बताये अनुसार वाहन नंबर व बोलेरो वाहन जिसके सामने एम्बुलेंस लिखा सामने से आने पर रोककर वाहन चालक व सवार से पुछताछ कर वाहन की तलाशी ली गई। वाहन के पीछे रखे दो बोरी की अंदर के सामान की जॉंच पडताल करने पर 2 बोरी में करीब 20 कि. ग्रा., मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया। वाहन चालक व सवार के उक्त संबंध मे पुछताछ करने पर उड़ीसा से बिक्री करने महाराष्ट्र लेकर जाने की थी योजना बताया। आरोपियो का उक्त कृत्य अपराध सदर का पाया जाने से अपराध क्रम 36/26धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
*गिरफ्तार आरोपी-*
01 सलमान खान पिता जलील खान उम्र 26 साल सा. मोमिनपुरा गरीब नवाब मस्जिद के पास/इंद्रागांधी हॉस्पिटल के पास खान बिल्डिंग के सामने थाना गांधीबाघ जिला नागपुर महाराष्ट्र।
02 शिराज पठान पिता मो. नशीर उम्र 39 साल सा. कब्रिस्तान के पास/याक़ूब बाबा के कोठा के पास, अंसार नगर थाना गांधीबाग जिला नागपुर महाराष्ट्र।
*जप्त सामग्री-*
01- 20 कि. ग्रा.अवैध मादक पदार्थ गांजा किमत 10 लाख रूपये।
02- परिवहन में प्रयुक्त वाहन बोलेरो एम्बुलेंस क्रमांक MH 49 C 0133 किमत करीबन 05 लाख रूपये।
03 नगदी रकम 6800 रुपए।
04- दो नग मोबाईल कीमती 10 हजार रूपये।
*कुल जप्त सामग्री कीमती 15 लाख 18 हजार 300 सौ रूपये







