Surendra shriwas
Chhattisgarhiya Sable badhiya News Editor

महासमुंद /सराईपाली :- पश्चिम एशिया में जारी संकट के चलते वैश्विक स्तर पर ईंधन की कमी और बढ़ती कीमतों के बीच केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीज़ल पर एक्साइज ड्यूटी में की गई बड़ी कटौती को जनहित में अहम कदम बताया जा रहा है। पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 से घटाकर ₹3 कर दी गई इस निर्णय का स्वागत करते हुए छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिला पंचायत सभापति व भाजपा जिला मंत्री श्रीमती कुमारी भास्कर ने कहा कि जब दुनिया के कई देशों में पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है, ऐसे समय में केंद्र सरकार का यह फैसला आम नागरिकों को बड़ी राहत देने वाला है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय सरकार की जनकल्याणकारी सोच, संवेदनशीलता और दूरदर्शी नेतृत्व को दर्शाता है। श्रीमती भास्कर ने आगे कहा कि इस कटौती से परिवहन लागत में कमी आएगी, जिसका सकारात्मक असर महंगाई पर भी पड़ेगा। साथ ही आम उपभोक्ताओं को सीधे तौर पर राहत मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि इस फैसले से व्यापार और उद्योग क्षेत्र को भी गति मिलेगी, जिससे आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार हर परिस्थिति में देशवासियों के हितों को सर्वोपरि रखकर निर्णय ले रही है। यह कदम दर्शाता है कि सरकार कठिन वैश्विक परिस्थितियों में भी आम जनता को राहत देने के लिए प्रतिबद्ध है।
विशेषज्ञों का भी मानना है कि इस प्रकार की कर कटौती से आम लोगों के दैनिक खर्च पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और महंगाई के दबाव को कुछ हद तक नियंत्रित किया जा सकेगा। वहीं, आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति के अनुसार सरकार और भी राहतकारी कदम उठा सकती है।







