एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोडा पुलिस की कार्यवाही

अवैध रूप से कप सिरप एवं नशीली टेबलेट की तस्करी करते 03 आरोपी गिरफ्तार

एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स की अवैध कप सिरप एवं नशीली टेबलेट परिवहन पर लगातार कार्यवाही

परिवहन में प्रयुक्त एक  मो.सा. किमती 20000 रू., 21 नग   Eskuf Cough Syrup ,  कुल किमती 4158/- रूपये एवं NITRAZEPAM TABLETS कीमती 73.13 रूपये, जुमला कीमती 24231/- रूपये की संपत्ति जप्त कर की जा रही है वैधानिक कार्यवाही

एन्टी नारकोटिक टाॅस्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा इंड टू इंड एवं फाइनेशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेंकिंग कार्यवाही  की जा रही है, इसी दरमियान सूचना मिली की दो व्यक्ति एक  मो0सा0 CG 06 GN 9588 में अवैध रूप से कप सिरप एवं नशीली टेबलेट लेकर आ रहा है कि सूचना पर एनएच 53 रोड रेहटीखोल पहूंच कर नाकाबंदी किये जहां कुछ समय बाद एक  मो0सा0 CG 06 GN 9588 आया जिसे रोककर नाम पता पुछने पर मो0सा0चालक अपना नाम मुरारी लाल नायक पिता खिरसिंधु नायक उम्र 26 साल साकिन बोईरमाल थाना सिंघोडा जिला महासमुन्द तथा पीछे बैठा व्यक्ति अपना नाम ललित पटेल पिता रामप्रसाद पटेल उम्र 40 साल साकिन साकिन बोईरमाल थाना सिंघोडा जिला महासमुन्द जिसके कब्जे से अपने पास रखे एक सफेद कलर के थैला के अंदर 21 नग Codeine Syrup Eskuf   कुल किमती 4158/- रूपये एवं एक पत्ता में NITRAZEPAM TABLETS कीमती 73.13  एवं परिवहन हेतु प्रयुक्त एक मो0सा0 CG 06 GN 9588 किमती 20000 रुपये कुल जुमला कीमत 24231 रूपये की संपति जप्त किया गया है। नशीली कप सिरप को कोदो पाली ओडिशा से महासमुंद ले जाना बताया l  आरोपीगण का कृत्य अपराध धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से आरोपी को विधिवत गिर० किया जाकर थाना सिंघोडा में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण के आरोपीगण को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश की कार्यवाही की जा रही है

यह सम्पूर्ण कार्यवाही एन्टी नारकोटिक टाॅस्क फोर्स एवं थाना सिंघोडा पुलिस की टीम के द्वारा की गई

जप्त सम्पत्तीः-

01. 21 नग LABORATE PHARMA  Codeine Phospahate & Triprol Cough Syrup कुल किमती 4158/- रूपये

02-NITRAZEPAM TABLETS  कुल 10 नग टेबलेट कीमती 73.13 रूपये

02 . नशीली टेबलेट एवं कप सिरप के परिवहन में प्रयुक्त एक मो0सा0 CG 06 GN 9588 किमती 200000रू, कुल जुमला जप्ती 24231/- रूपये

गिरफतार आरोपीगण का नाम-

01- मुरारी लाल नायक पिता खिरसिंधु नायक उम्र 26 साल साकिन बोईरमाल थाना सिंघोडा जिला महासमुन्द

02- ललित पटेल पिता रामप्रसाद पटेल उम्र 40 साल साकिन साकिन बोईरमाल थाना सिंघोडा जिला महासमुन्द

03- अक्षय उर्फ़ मंगलु रात्रे पिता राजकुमार रात्रे उम्र 28 साल साकिन सिंघोडा थाना सिंघोडा जिला महासमुन्द

error: Content is protected !!