विकासखंड बसना के दूरस्थ अंचल में स्थित शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली के दो होनहार विद्यार्थियों ने जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026 में शानदार सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।
जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026 में प्रियांश साहू ने 100% अंक के साथ जिले में पहला स्थान हासिल किया।
कक्षा पांचवीं के छात्र प्रियांश साहू ने 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर महासमुंद जिले में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि कक्षा पांचवीं की छात्रा जयंती नेताम ने 98.25 प्रतिशत अंक के साथ जिले में 12वां स्थान प्राप्त किया। सीमित संसाधनों के बावजूद दोनों विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह उपलब्धि हासिल की है।







