महासमुंद:- कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर मातृ मृत्यु निगरानी एवं प्रतिक्रिया तथा शिशु मृत्यु अंकेक्षण की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए समयबद्ध, संवेदनशील और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है।
स्वास्थ्य सेवाओं में संवेदनशीलता और बेहतर नर्सिंग केयर जरूरी : कलेक्टर विनय कुमार लंगेह।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि हाई रिस्क प्रेग्नेंसी वाले मामलों की समय पर पहचान कर उनका नियमित फॉलोअप किया जाए। साथ ही गर्भावस्था के दौरान और डिलीवरी के बाद भी महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, पोषण परामर्श और आवश्यक उपचार सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की जटिलता को समय रहते नियंत्रित किया जा सके।







