सरायपाली में हिंदू नव वर्ष पर भव्य उत्सव का आयोजन

सरायपाली में हिंदू नव वर्ष पर भव्य उत्सव का आयोजन

Surendra shriwas
Chhattisgarhiya Sable badhiya News एडिटर

सरायपाली :- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा गुरूजी ध्यान केन्द्र में हिंदू नव वर्ष के शुभ अवसर पर भव्य उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर के विभिन्न स्थानों से स्वयंसेवकों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी के साथ हुई, जिसमें स्वयंसेवकों ने भगवा ध्वज के साथ नगर भ्रमण करते हुए हिंदू नव वर्ष के महत्व का संदेश दिया। सर्वप्रथम आद्य सरसंघ चालक प्रणाम के पश्चात सभा का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यवक्ता खीरसागर पटेल विभाग बौद्धिक प्रमुख ने भारतीय संस्कृति, परंपरा एवं नव वर्ष के ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। हिंदू नव वर्ष भारतीय सभ्यता का प्रतीक है, जो हमें अपनी जड़ों से जुड़े रहने और सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर युवाओं को समाज सेवा एवं राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की गईं, जिसमें बच्चों एवं युवाओं ने देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
अंत में सभी उपस्थित लोगों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी गईं तथा राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में खण्ड संघचालक सुरेन्द्र सिंह उपोवेजा एवं नगर ,खंड के समस्त स्वयंसेवक उपस्थित थे।

error: Content is protected !!