बस्ती सरायपाली एवं महालपारा स्कूल में आयोजित हुआ नेवता भोज, प्रथम जन्मदिवस पर विशेष आयोजन
Surendra shriwas
Chhattisgarhiya Sable badhiya News Editor

प्रधानमंत्री पोषण योजना अंतर्गत शासन के निर्देशानुसार विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी सी पटेल,बीआरसी देवानंद नायक एवं संकुल समन्वयक श्रवण कुमार प्रधान के मार्गदर्शन में बच्चों को पोषण एवं स्वादिष्ट भोजन प्रदान करने के लिए *बस्ती सरायपाली एवं महालपारा* में एक सराहनीय एवं सामाजिक समरसता से परिपूर्ण आयोजन देखने को मिला। शासकीय प्राथमिक शाला बस्ती सरायपाली में पदस्थ सहायक शिक्षक राजेश प्रधान तथा केंद्रीय विद्यालय सरायपाली में पदस्थ शिक्षिका मल्लिका प्रधान ने अपनी पुत्री के प्रथम जन्मदिवस के पावन अवसर पर एक भव्य नेवता भोज का आयोजन किया।
यह आयोजन शासकीय *प्राथमिक शाला बस्ती सरायपाली, आदर्श प्राथमिक शाला महालपारा तथा वार्ड क्रमांक 13 एवं 14 के आंगनबाड़ी केंद्रों* में किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों एवं स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता निभाई।
इस विशेष अवसर पर बस्ती सरायपाली के केन्द्राध्यक्ष गणेश चौहान, शिक्षक कमलेश कुमार निराला, आंगनबाड़ी केंद्र कार्यकर्ता, सहायिका एवं रसोइया सहित सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी बच्चों को स्नेहपूर्वक भोजन कराया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

इस आयोजन ने सामाजिक एकता, सहयोग एवं मानवीय संवेदनाओं का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया। बच्चों के साथ इस प्रकार का उत्सव मनाना न केवल उनके चेहरे पर मुस्कान लाता है, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश भी देता है।
स्थानीय लोगों एवं उपस्थित जनसमूह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में अपनत्व और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।
यह आयोजन न केवल एक पारिवारिक खुशी का प्रतीक था, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का भी प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरा। उक्त जानकारी शिक्षा विभाग मीडिया प्रभारी दुर्वादल दीप ने दी।







