महासमुंद /सरायपाली :- लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा ज़ारी निर्देशों के पालन में कक्षा 8वीं की केंद्रीकृत वार्षिक परीक्षा वर्ष 2026 के सफल एवं सुचारु संचालन के लिए ज़िला शिक्षा अधिकारी महासमुन्द श्री विजय कुमार लहरे जी के कुशल निर्देशन में परीक्षा केन्द्रों का सतत निरीक्षण टीम द्वारा व्यापक रूप से किया जा रहा है। परीक्षा से संबंधित समस्त व्यवस्थाओं के समन्वय, निगरानी एवं क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों के निरीक्षणों को काफ़ी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इसी तारतम्य में जिला केंद्रीकृत पूर्व माध्यमिक प्रमाण पत्र वार्षिक परीक्षा 2025 – 26 अन्तर्गत परीक्षा केन्द्र (85012) स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सरायपाली,संकुल स्रोत केन्द्र- बालसी,विकासखंड – सरायपाली में दिनांक 20/03/2026 को बीईओ श्री टी.सी.पटेल,बीआरसीसी श्री डी.एन. नायक,संकुल नोडल /प्रभारी प्राचार्य श्री पी.एन.सेठ,संकुल शैक्षिक समन्वयक श्री कामता पटेल की टीम द्वारा परीक्षा केन्द्र का औचक निरीक्षण किया गया जहां कक्षा आठवीं के हिन्दी विषय के पेपर में शत् प्रतिशत पंजीकृत अंग्रेज़ी माध्यम के परीक्षार्थी उपस्थित मिले।

निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए प्रवेश पत्र वितरण व उपलब्धता एवं प्रश्न पत्र सह उत्तरपुस्तिका संबंधी जानकारी ली गई तथा विद्यार्थियों – पर्यवेक्षकों की उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया गया एवं कक्षों में बैठक व्यवस्था का अवलोकन किया गया साथ ही परीक्षा गोपनीयता एवं परीक्षा केन्द्र में अनुशासन आदि का जायजा लिया गया। सहायक केंद्राध्यक्ष श्रीमती रश्मि राजा को परीक्षार्थियों की नियमित शत् प्रतिशत उपस्थिति हेतु सतत निगरानी बनाए रखने निर्देशित किया गया। परीक्षा कक्षों में केंद्राध्यक्ष श्रीमती वन्दना सतपथी द्वारा समुचित रूप से पर्यवेक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। कक्ष पर्यवेक्षक के रुप श्री गजानन प्रधान,श्री विशीकेशन नैरोजी,कु.इन्दू पटेल द्वारा बखूबी दायित्व निर्वहन करते हुए पाया गया। भयमुक्त,शांत वातावरण में परीक्षा निष्पक्षतापूर्ण, पारदर्शिता के साथ शांतिपूर्वक विधिवत सुव्यवस्थित संचालित मिला। परीक्षा केन्द्र में पर्याप्त प्रकाश,पेयजल,प्राथमिक चिकित्सा पेटी,विविध प्रारूपों में परीक्षा संबंधी आवश्यक प्रपत्र/दस्तावेज़, अमूल्यांकित पेपर्स सीलबंद करने के लिए लिफाफा एवं पीले कपड़े की थैला आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
निरीक्षणकर्ता टीम द्वारा परीक्षा केन्द्र संचालन के प्रति अपनी संतुष्टि व्यक्त करते हुए जिला केंद्रीकृत आठवीं की वार्षिक परीक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए परीक्षा के सफल संचालन के लिए मार्गदर्शन किया।







