सरायपाली : सेल्समेन को चप्पल उठाकर मारने तथा नौकरी से निकलवाने की धमकी, मामला दर्ज

सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम केन्दूढार में शासकीय उचित मूल्य की दूकान के सेल्समेन को चप्पल उठाकर मारने तथा नौकरी से निकलवाने की धमकी दी गई है, जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

मिली जानकारी के अनुसार शासकीय उचित मूल्य की दूकान केन्दूढार में सेल्समेन भवानी दास 14 मार्च को शासन एवं खाद्य अधिकारी सरायपाली के निर्देशानुसार हितग्राहियो को चावल वितरण कर रहे थे, इसी दौरान दोपहर 12 बजे के लगभग गेंदराम साहू ग्राम केन्दूढार का निवासी चावल लेने आया तो भावानी ने उसे पिछले 2 माह में लिए गए चावल वितरण की बोरी खाली जूट को जमा करने कहा, जिसपर गेंदराम ने चावल की बोरी नही जमा करूंगा कहते हुये अश्लील गाली गलौच कर चप्पल उठाकर मारने की धमकी तथा नौकरी से निकलवाने की धमकी दी.

इस दौरान भवानी के साथ चावल वितरणकर्ता मोहनलाल डडसेना मौजूद थे जिनके द्वारा गेंदराम को समझाने की कोशिश की गई फिर भी वह गाली गलौच करते चला. भवानी ने बताया कि गया उक्त‍ घटना से उनको अत्यधिक रूप से डरा बना हुआ है, एवं भविष्य में किसी भी प्रकार की घटना होने की आशंका है. उन्होंने संबंधित व्यक्ति के विरूद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है.

मामले में पुलिस ने आरोपी गेंदराम साहू के विरुद्ध अपराध धारा 296-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

error: Content is protected !!