कक्षा 8 वीं की केंद्रीकृत परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ

Surendra shriwas
Chhattisgarhiya Sable badhiya News Editor

शासकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय परधिया सराईपाली में कक्षा 8 वी की केंद्रीकृत परीक्षा 2026 शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुआ । परीक्षा के सफल संचालन के लिए विद्यालय प्रशासन द्वारा पहले से ही सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह और अनुशासन देखने को मिला। सराईपाली मे आयोजित विषय गणित का संकुल समन्वयक परधिया सराईपाली श्री शिशुपाल प्रधान द्वारा आकस्मिक आवलोकन किया गया ।
परीक्षा केंद्र में केंद्राध्यक्ष श्री तेजराम प्रधान ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए पूरी परीक्षा प्रक्रिया पर लगातार निगरानी रखी। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि कक्षा 8वीं की परीक्षा निर्धारित नियमों और निर्देशों के अनुसार ही संचालित हो। वहीं पर्यवेक्षक श्रीमती कुसुमलता बरिहा ने भी परीक्षा व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सक्रिय सहयोग दिया।
परीक्षा शुरू होने से पहले सभी विद्यार्थियों को निर्धारित समय पर परीक्षा कक्ष में बैठाया गया और उन्हें आवश्यक निर्देश दिए गए। प्रश्न पत्र समय पर वितरित किए गए और परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण वातावरण में आयोजित की गई। विद्यालय प्रशासन द्वारा अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए विशेष ध्यान रखा गया। कक्षा 8वीं की परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों ने पूरे मनोयोग और आत्मविश्वास के साथ प्रश्न पत्र हल किए। विद्यालय परिवार ने भी परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सामूहिक रूप से कार्य किया। सभी व्यवस्थाएं सूव्यवस्थित होने के कारण परीक्षा बिना किसी बाधा के संपन्न हुआ । कुल परीक्षार्थी संख्या 20 मे 15 उपस्थित व 5 अनुपस्थित रहे ।

error: Content is protected !!