Surendra shriwas
Chhattisgarhiya Sable badhiya News Editor

महासमुंद/सरायपाली :- भक्ति, शक्ति और सामाजिक एकजुटता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करते हुए 15 मार्च 2026 को महासमुंद जिले के सरायपाली विकासखंड बाराडोली मे आराध्य देवी भक्त शिरोमणि मां कर्मा की जयंती अत्यंत हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई व सम्मान समारोह का आयोजन हुआ ।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष महासमुन्द श्रीमती मोंगरा पटेल जी, सभापति जिला पंचायत महासमुंद श्रीमती कुमारी भास्कर जी, साहू समाज के प्रदेश पदाधिकारी गण, जिला पदाधिकारी गण, परिक्षेत्र स्तरीय पदाधिकारी गण, एवं बड़ी संख्या में मातृ शक्ति तथा ग्रामवासी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर समाज के लोगों ने विधिवत पूजन-अर्चन कर माता कर्मा देवी को नमन किया । कर्मा देवी जयंती समारोह में वक्ताओं ने कर्मा देवी के जीवन और आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए समाज को उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी । श्रीमती मोंगरा पटेल जी ने सभी उपस्थित सम्मानीय जनो को कर्मा जयंती की शुभकामनाये दी । श्रीमती भास्कर ने इस अवसर पर कहा कि कर्मा देवी का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने शिक्षा, संस्कार और एकता के माध्यम से समाज को आगे बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में भाईचारा और जागरूकता बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि कर्मा देवी जयंती समाज को संगठित करने और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति व परंपराओं से जोड़ने का अवसर प्रदान करती है। श्रीमती भास्कर ने शिक्षा और सामाजिक एकता को समाज की प्रगति के लिए जरूरी बताते हुए कर्मा देवी के आदर्शों को अपनाने की अपील की।







