सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पिथौरा में 03 पुरुष एवं 09 महिला नसबंदी का सफल ऑपरेशन,

महासमुंद/सरायपाली :- श्रीमान जिला कलेक्टर के आदेशानुसार एवं श्रीमान डॉ आई नागेश्वर राव मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशन में आज सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पिथौरा में 03 पुरुष नसबंदी एवं 09 महिला नसबंदी का सफल ऑपरेशन किया गया। ग्रामीण अंचल से आए हितग्राहियों को परिवार नियोजन का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिलेगा। जिससे मातृ मृत्यु दर एवं जनसंख्या स्थिरीकरण हो सके। डॉक्टर तारा अग्रवाल खण्ड चिकित्सा अधिकारी वि.ख. पिथौरा जिला महासमुंद (छ.ग.) बताया गया कि वर्तमान में परिवार नियोजन हेतु सप्ताह में शनिवार एवं मंगलवार को चयन किया गया है। इसी दिवस में स्वस्थ हितग्राहियों को चयनित करके पुरुष नसबंदी एवं महिला नसबंदी किया जाएगा। आज के ऑपरेशन दौरान ब्लॉक टीम से डॉक्टर रेवेंद्र साहू स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर तारा अग्रवाल खण्ड चिकित्सा अधिकारी, स्टॉफ नर्स ऊषा महंत ओटी प्रभारी, देवनारायण यादव ओ टी टेक्नीशियन, मिल्टन डॉन ओटी टेक्नीशियन,जय कांत विश्वकर्मा  बीपीएम, आर के अवस्थी बी ई टी ओ, भूषण दीवान ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक, ललेश कुमार साहू ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक,कमलेश गिरी ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक की अहम भूमिका है।

error: Content is protected !!