आँगनबाड़ी केंद्र तोषगाँव व चारभाठा मे नेवता भोज का आयोजन किया गया
Surendra shriwas
Chhattisgarhiya Sable badhiya News Editor

महासमुंद/सरायपाली :- शासन के निर्देशानुसार डी पी ओ श्री टिकवेन्द्र जाटवर, प्रशासनिक प्रभारी श्रीमती दीक्षा बारीक महिला एवं बाल विकास के मार्गदर्शन में आँगनबाड़ी केंद्र छिंदपाली, तोषगाँव व चारभाठा में नेवता भोज का आयोजन किया गया । जिसमें श्रीमती कुमुदिनी भोई जनपद सदस्य सरायपाली द्वारा शुभ अवसर पर आँगनबाड़ी के बच्चों को नेवता भोज दिया गया ।

वही छिंदपाली ब की आँगनबाड़ी सहायिका की बेटी आस्था चौहान के जन्मदिन के अवसर पर केंद्र मे नेवता भोज करवाया गया । बच्चों के साथ लगाव ,आँगनबाड़ी को अपने परिवार मानते हुए बच्चों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को दाल ,चावल, सब्जी, खीर, पुड़ी, फल दिया गया ।

बच्चों ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठाया, बच्चे बहुत प्रसन्न हो गए । पर्यवेक्षक सुश्री स्वरूपा भोई ने कहा की तिथि नेवता भोज का यह कार्यक्रम बहुत ही अच्छा है । इस प्रकार के कार्यक्रम से आँगनबाड़ी और समुदाय में आपसी सहयोग और भावनात्मक विकास में वृद्धि के साथ आपसी संबंधों को मजबूती प्रदान करती है। आँगनबाड़ी परिवार ने तिथि नेवता भोज के लिए कुमुदिनी भोई जी का आभार व्यक्त किया।







