पिरदा मे अंतराष्ट्रीय महिला दिवस सह सम्मान समारोह का आयोजन

महासमुंद/बसना :- महासमुंद जिले के बसना विधानसभा के अंतर्गत मंडल पिरदा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सह सम्मान समारोह का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
इस अवसर पर श्रीमती कुमारी भास्कर सभापति जिला पंचायत महासमुंद शामिल हुई ।
इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्रीमती विभा अवस्थी जी, प्रदेश पदाधिकारी गण, जिला पदाधिकारी गण, मंडल पदाधिकारी गण, कमल सखी के बहनें, एवं बड़ी संख्या में मातृ शक्ति उपस्थित रहे ।
ऐसे आयोजनों से महिलाओं को प्रेरणा मिलती है और समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त होता है। अतिथियो ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना समाज का विकास संभव नहीं है। उन्होंने महिलाओं से शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सामाजिक जागरूकता की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया । कार्यक्रम के दौरान समाज में प्रेरणादायी कार्य करने वाली कई महिलाओं एवं समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।

error: Content is protected !!