शासकीय प्राथमिक शाला कंवरपाली में विदाई समारोह का आयोजनकक्षा पाँचवीं के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई
Surendra shriwas
Chhattisgarhiya Sable badhiya News Editor

कंवरपाली, आज दिनांक 13/03/2026 शासकीय प्राथमिक शाला कंवरपाली में कक्षा पाँचवीं के विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, शिक्षक गण तथा छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में कक्षा पाँचवीं के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई दी गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। इसके पश्चात विद्यालय के छोटे विद्यार्थियों ने स्वागत गीत, कविता और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मनमोह लिया। कक्षा चौथी के विद्यार्थियों ने अपने वरिष्ठ साथियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं। शिक्षा विभाग मीडिया प्रभारी दुर्वादल दीप ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए अपने कविता के माध्यम से विदाई और परीक्षा का महत्व बताया। बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

विद्यालय के प्रधान पाठक गोरख लाल पण्डा ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि परिश्रम, अनुशासन और लगन से ही जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त कर समाज और देश की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। सहायक शिक्षक डिग्री लाल पटेल ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर कक्षा पांचवी के विद्यार्थी प्रकृति बरिहा, चांदनी बरिहा, प्रीति चौहान, मुस्कान चौहान, देवराज चौहान एवं यश कुमार चौहान
ने विद्यालय में बिताए गए अपने अनुभव साझा किए और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

अंत में विद्यार्थियों को तख्ती, कॉपी,पेन,कम्पास, पानी बोतल भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस अवसर पर शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के सदस्य शिव चौहान, कमल किशोर बरिहा, मुखलेंद्र पटेल, भागीरथी यादव उपस्थित थे। समारोह ने सभी को भावुक कर दिया और विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ विदाई दी गई। उक्त जानकारी शिक्षा विभाग मीडिया प्रभारी दुर्वादल दीप ने दी।







