Surendra shriwas
Chhattisgarhiya Sable badhiya News Editor

सरायपाली :- महासमुंद जिले के सरायपाली विकासखंड मे सरायपाली के पूर्व विधायक आदरणीय श्री त्रिलोचन पटेल जी द्वारा श्री शाम्भवी डायगनोस्टिक्स सेंटर का बैदपाली रोड सरायपाली मे शुभारंभ किया गया । इस अवसर पर भव्य उद्घाटन कार्यक्रम में श्रीमती कुमारी भास्कर सभापति जिला पंचायत महासमुंद शामिल हुई ।

उन्होंने कहा कि “स्वास्थ्य सेवाओं में निजी क्षेत्र की सहभागिता से जनता को बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी।” वहीं सेंटर के संचालक श्री पटेल जी एवं डा. रूमी नायक को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “सटीक जांच ही सही इलाज की पहली सीढ़ी है, और यह सेंटर सरायपाली के लिए मील का पत्थर साबित होगा ।”

इस अवसर पर श्रीमती भास्कर ने कहा सरायपाली में इस तरह के आधुनिक डायगनोस्टिक्स सेंटर का प्रारंभ होना क्षेत्र की जनता के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। इससे लोगों को बेहतर जांच सुविधाएं सुलभ होंगी और समय पर उपचार संभव हो सकेगा।
इस प्रकार की डायगनोस्टिक्स सुविधा शुरू होना नगर के स्वास्थ्य ढांचे को और मजबूत करेगा। आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञों की उपलब्धता से आम नागरिकों को समय पर और सटीक जांच की सुविधा मिलेगी, जिससे बेहतर उपचार सुनिश्चित हो सकेगा।

सेंटर की संचालक श्री त्रिलोचन पटेल ने बताया कि डायगनोस्टिक्स सेंटर खोलने का मुख्य उद्देश्य सभी वर्गों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देना एवं स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना है। बड़े शहरों की तुलना में यहां लोगों की कम लागत पर अत्याधुनिक उपकरणों से बेहतर जांच व स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी ।
शाम्भवी डायगनोस्टिक्स एक प्रमुख पैथोलॉजी और डायगनोस्टिक्स सेंटर है जिससे सभी क्षेत्रवासियों को जांच एवं ईलाज हेतु बेहतर सुविधा का लाभ मिलेगी।
इस नेक काम के लिए आदरणीय श्री त्रिलोचन पटेल एवं डॉक्टर रूमी नायक और पुन: बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं ।







