Surendra shriwas
Chhattisgarhiya Sable badhiya News Editor

महासमुंद/सरायपाली :- आज दिनांक 12/03/2026 को श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह उड़ेला में श्रीमती कुमारी भास्कर सभापति जिला पंचायत महासमुंद शामिल हुई ।

श्रीमती भास्कर ने कहा की श्रीमद् भागवत कथा से ही जीव का कल्याण है । जहां भागवत कथा का गुणगान होता है वहां प्रभु खुद दर्शन देते हैं। श्रीमद्भगवत कथा का श्रवण करने से मानव जीवन में एक जन्म नहीं अपितु हमारे कई जन्मों के पापों का नाश होने के साथ ही हमारे शुभ कर्मों का उदय होता है। भगवत श्रवण से जीव के सभी पाप कर्म मिट जाते हैं । श्रीमद्भागवत गीता से हम समाज में फैली हुई कुरीतियों से हमेशा दूर रह सकते हैं। युवा पीढ़ी को श्रीमद्भागवत कथा के साथ जोड़ना चाहिए तभी मजबूत समाज की स्थापना होगी ।

श्रीमद् भागवत महापुराण हिन्दू धर्म का एक प्रमुख, पवित्र ग्रंथ है जो भगवान विष्णु (श्री कृष्ण) की लीलाओं, ज्ञान, भक्ति और वैराग्य का अद्भुत वर्णन करता है। महर्षि वेदव्याश द्वारा रचित यह 12 स्कंधों में विभाजित एक महापुराण है, जो ज्ञान व मोक्ष प्राप्ति का साधन माना जाता है। यह अक्सर सात दिवसीय (सप्ताह) कथा के रूप में आयोजित किया जाता है ।

श्रीमती भास्कर ने कहा कि कथा के माध्यम से माता रूखमणि व भगवान श्री कृष्ण जी के विवाह की लीलाओं का आज देखने ,सुनने ओर श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ ।
साथ हि साथ ग्राम उडेला मे भव्य मीना बाजार का भी आयोजन हो रहा है जिसका आंनद क्षेत्रवासी भरपुर आनंद ले रहे है ।







