सरायपाली पुलिस ने चोर को दबोचा, चोरी के कुल रकम 50 हजार रूपये बरामद

सरायपाली :-प्रकरण का मुख्य आरोपी विक्रम उर्फ वरुण बंछोर पिता रेवा शंकर उम्र 20 साल ग्राम माधोपाली हाल वार्ड नंबर 12 बाजार पर सरायपाली थाना सरायपाली गिरफ्तार

सरायपाली पुलिस द्वारा झपटमारी  के मुख्य आरोपी  को 24 घंटे के भीतर  किया गिरफ्तार

तकनीकी विश्लेषण एवं सीसीटीवी फुटेज  के आधार पर मिली सफलता

प्रकरण का विवरण इस प्रकार है कि

दिनांक  10/03/26 को प्रार्थी भोजराज पटेल पिता कुरसो पटेल उम्र 43 ग्राम रिमजी थाना सिंघाड़ा जिला महासमुंद के द्वारा थाना सरायपाली में रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक घटना समय को प्रार्थी अपने पिता कुरसो पटेल के मोटरसाइकिल से धान का बोनस पैसा निकालने जिला सहकारी बैंक सरायपाली आए थे कि फव्वारा चौक के पास दो अज्ञात व्यक्ति द्वारा 50 हजार रुपये को झपटमारी कर ले जाने के संबंध में लिखित रिपोर्ट पर थाना सरायपाली मे अज्ञात आरोपीयो  के  विरुद्ध अपराध क्रमांक 83/26 धारा 304(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर तत्काल जांच शुरू की

सरायपाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण का सहारा लिया एवं मुखबिर की सूचना  पर  बताए स्थान ग्राम माधोपाली में पहुंच कर घेराबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को  पकड़ा गया, पूछताछ करने पर अपना नाम विक्रम उर्फ वरुण बंछोर पिता रेवा शंकर उम्र 20 साल ग्राम माधो पाली हाल वार्ड नंबर 12 बाजार पारा सरायपाली मे विजय राम बरिहा के घर में रहना बताया जिसके पास से 50 हजार रुपये व पासबुक मिला, उक्त रकम के बारे में  पूछताछ करने पर लूटपाट का होना बताया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर  का पाए जाने से आरोपी को आज दिनाक 11/3/26 को गिरफ्तार कर  अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है

आम जनता से अपील की है की बैंक से बड़ी राशि निकालते समय सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को दें

जप्त संपत्ति

01-झपटमारी किए गए नकद ₹50 हजार रुपये

02- प्रार्थी का बैंक पासबुक

गिरफ्तार आरोपी:

विक्रम उर्फ वरुण बंछोर पिता रेवा शंकर, उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम माधोपाली हाल मुकाम वार्ड नंबर 12, बाजार पारा, सरायपाली

 

error: Content is protected !!