सरायपाली : केदुवां में संकुल स्तरीय विदाई समारोह
Surendra shriwas
Chhattisgarhiya Sable badhiya News Editor

संकुल केदुवां के शिक्षक दुर्योधन पटेल शास उच्च प्राथमिक शाला रिसेकेला के सेवानिवृत्त होने और मोतीलाल पटेल शिक्षक शास उच्च प्राथमिक शाला केदुवां का स्थानांतरण शास उच्च प्राथमिक शाला मोहदा होने के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन साराडीह बैराज में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा सरस्वती पूजन एवं स्वागत से की गई।
संकुल परिवार द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षक दुर्योधन पटेल और मोतीलाल पटेल जी का पुष्पमाला, श्रीफल एवं शॉल स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर नोडल प्राचार्य अरुण भोई ,संकुल समन्वयक घनश्याम दास,ईश्वर साहू और राजेश चौधरी एवं अन्य शिक्षकों द्वारा उनके लंबे शिक्षण कार्यकाल, अनुशासन और विद्यार्थियों के प्रति समर्पण की सराहना की।
सेवानिवृत्त डी डी पटेल शिक्षक ने अपने अनुभव साझा करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया और विद्यार्थियों को हमेशा मेहनत और ईमानदारी से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी और मोतीलाल पटेल जी ने भी केदुवां संकुल में बिताए अपने सफल कार्यकाल को याद किया और संकुल के सभी शिक्षकों के मित्रवत संबंध,सहयोग एवं प्रेम के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केदुवा संकुल जैसा कोई संकुल नहीं है । इसके पश्चात सभी शिक्षकों ने सेवानिवृत्त शिक्षक डी डी पटेल और मोतीलाल पटेल जी के उज्ज्वल भविष्य, बेहतर स्वास्थ्य और आनंदमयी जीवन की मंगलकामना करते हैं।
हम उनके अमूल्य योगदान के लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हैं और आशा करते हैं कि उनका मार्गदर्शन हमें आगे भी मिलता रहेगा।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य अरुण भोई समन्वयक घनश्याम दास, ईश्वर साहू ,हेमंत चौधरी,घनश्याम पटेल उमाशंकर पटेल हरेंद्र साहू दिलीप पाणिग्रही,प्रतीक केशरवानी ,तुलाराम सिदार ,राजेश चौधरी,उमेश पटेल,उतर सिदार मारकुश नंद, गोपाल पटेल, जगदीश डडसेना ,क्षमा नायक ,निर्मल कुमार, राजेश पटेल, आशाराम पटेल, मुकेश साहू,सोहन चौधरी ,उपेन्द्र साहू, परमेश सिदार समस्त शिक्षकगण कर्मचारी तथा उपस्थित रहे।







