कर्मचारी कॉलोनी लहरौद के बाद लाखागढ मे हुई चोरी

महासमुंद :- कर्मचारी कॉलोनी लहरौद के बाद लाखागढ मे हुई चोरी लाखागढ में सूने मकान से करीब 2 लाख की चोरी, ताला तोड़कर ले गए -चांदी के सिक्के और मोटरसाइकल सहित अन्य समान

पिथौरा। शहर से लगे लाखागढ में प्रधान निवास मे हेमला ल प्रधान के घर सोमवार मंगलवार- की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने एक सुने मकान में धावा बोलते हुए करीब 2 लाख रुपये मूल्य के चाँदी के सिक्के मोटरसाइकल नगदी पर हाथ साफ कर दिया। वारदात का खुलासा बुधवार शाम उस समय हुआ, जब परिवार के सदस्य घर लौटे और मुख्य द्वार का ताला टूटा मिला।


मिली जानकारी अनुसार लाखागढ निवासी हेमलाल प्रधान अपनी पत्नी के साथ अपने ग्रृह ग्राम बारनायपारा गए हुए थे। सूनेपन का फायदा उठाते हुए चोरों ने मुख्य गेट पर लगे बड़े ताले को तोड़कर अंदर प्रवेश किया।घर के भीतर घुसकर आरोपियों ने आलमारी को तोड़ दिया चांदी के सिक्के तथा 1 मोटरसाइकल एवं अन्य समान लेकर फरार हो गए। परिजनों का अनुमान है कि कुल मिलाकर लगभग 2 लाख रुपये की चोरी हुई है। घर लौटने पर बिखरा सामान और टूटी आलमारी देख परिवार के होश उड़ गए। लगातार हो रहे चोरियो से क्षेत्रवासियों में दहशत है ।

error: Content is protected !!