सरायपाली के अम्बेडकर नगर में जमीन के पैसे को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई से मारपीट की, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है. अम्बेडकर नगर सरायपाली निवासी सुरेश रात्रे ने बताया कि 26 फरवरी 2026 उसके बड़े भाई महेश रात्रे द्वारा जमीन बेचे हो पैसा मुझे भी दो कहकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गुप्तार कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का एवं लकडी के डंडा से मारपीट किया है. मारपीट करने से मुकेश के सिर में चोट आया है, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महेश रात्रे के खिलाफ अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया है.






