सरायपाली : नई कृषि मंडी सरायपाली मे कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण कार्यक्रम एवं वृहद् किसान सम्मेलन का आयोजन

Surendra shriwas
Chhattisgarhiya Sable badhiya News Editor

महासमुंद/सरायपाली :- सरायपाली में आयोजित किसानों की उन्नति और समृद्धि को समर्पित ऐतिहासिक अवसर पर कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण समारोह एवं वृहद किसान सम्मेलन में जिला पंचायत सभापति महासमुन्द एवं भाजपा जिला मंत्री श्रीमती कुमारी भास्कर शामिल हुई ।

इस अवसर पर किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने हेतु आदान सहायता राशि का वितरण किया गया। किसानों के उत्साह और विश्वास ने यह सिद्ध कर दिया कि प्रदेश सरकार कृषि विकास और किसान कल्याण के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने बिलासपुर के रहंगी गाँव मे आयोजित कार्यक्रम मे 25 लाख से अधिक किसानों को ₹10,000 करोड़ की अंतर राशि देकर उनकी होली को यादगार बना दिया है । छत्तीसगढ़ का हर किसान आज गर्व महसूस कर रहा है।
किसान समृद्ध होगा तो गांव समृद्ध होगा, और गांव समृद्ध होगा तो प्रदेश आत्मनिर्भर बनेगा।


आज की कार्यक्रम नई कृषि मंडी सरायपाली मे महासमुंद लोकसभा सांसद श्रीमती रुपकुमारी चौधरी ने कहा कि आज का दिन किसान भाइयों के सम्मान का दिन है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 25 लाख 28 हजार से अधिक किसानों ने धान बेचा है और कृषक उन्नति योजना के माध्यम से आज 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि किसानों के खातों में अंतरित की गई है।


हमारी सरकार किसान हितैषी सरकार है और किसानों की चिंता करते हुए उनके लिए प्रगतिशील योजनाएं लाई गई हैं। इस बार किसानों को बारदाने की कोई समस्या नहीं हुई और किसानों के खातों में राशि भी समय पर पहुंची है। उन्होंने कहा कि सरकार ने शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर किसानों को ऋण लेने की सुविधा प्रदान की है और आज लाखों किसान किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों को धान की सर्वाधिक कीमत देने की व्यवस्था की गई है, जो अन्यत्र कहीं नहीं है।


श्रीमती कुमारी भास्कर ने कहा कि भूमिहीन कृषि मजदूरों के खातों में भी राशि अंतरित की गई है । खाद में सब्सिडी, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार सहित किसानों की समृद्धि के लिए हर स्तर पर कार्य किया जा रहा है तथा सहकारिता को लाभकारी बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों को 6000 रुपए सम्मान निधि की राशि प्रदान की जा रही है। इस वर्ष के बजट में कृषि के लिए 13 हजार करोड़ रुपए से अधिक का प्रावधान किसानों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता को दर्शाता है। किसानों को खेतों में पर्याप्त पानी मिले, इसके लिए सिंचाई सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।


इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोक सभा सांसद महासमुन्द आदरणीय दीदी श्रीमती रूप कुमारी चौधरी जी, श्रीमती लक्ष्मी पटेल जी, पूर्व विधायक गण,सभी मंडल के अध्यक्ष गण, मंडल उपाध्यक्ष गण, मंडल महामंत्री गण, सभी शक्ति केंद्र प्रभारी गण, सभी बूथ अध्यक्ष गण एवं जनप्रतिनिधि गण,भाजपा पदाधिकारी गण, एवं अधिकारी कर्मचारी गण तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!