सरायपाली : जीवन मे खेल हार जीत को सकारात्मक रूप से स्वीकारना सिखाती है : श्रीमती कुमारी भास्कर,

जीवन मे खेल हार जीत को सकारात्मक रूप से स्वीकारना सिखाती है : श्रीमती कुमारी भास्कर

क्रिकेट क्लब बिलाईगढ़ की क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम मे शामिल हुई

Surendra shriwas
Chhattisgarhiya Sable badhiya News Editor

महासमुंद/सरायपाली :- 14//02/2026 को विधान सभा सरायपाली के अंतर्गत ग्राम बिलाईगढ़ में क्रिकेट क्लब प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती भास्कर जी शामिल हुई।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल अनुशासन, टीमवर्क, नेतृत्व और हार-जीत को सकारात्मक रूप से स्वीकार करना सिखाती है ।

नियमित रूप से खेल खेलने से तनाव कम होता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढती है तथा जीवन में उत्साह और ऊर्जा बनी रहती है। खेल आत्मविश्वास बढाने के साथ-साथ एकाग्रता में भी सुधार लाते हैं, जिससे विद्यार्थी जीवन से लेकर परे जीवनकाल तक व्यक्ति मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहता है।


मुख्य अतिथि श्रीमती भास्कर ने कहा कि खेल भावना से खेला गया खेल जीवन के हर मोड पर काम आता है। खेल हार को स्वीकार करने और जीत के लिए निरंतर संघर्ष करने की प्रेरणा देते हैं, जिससे व्यक्तित्व संतुलित बनता है। खेल जीवन को अनुशासित सक्रिय, सतर्क और खुशहाल बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं और हमें हर चुनौती का सामन करने के लिए सशक्त बनाते हैं।


आज की समापन कार्यक्रम मे जनपद पंचायत सरायपाली उपाध्यक्ष श्री मुकेश चौधरी जी, सरपंच सानपंधी नरेन्द्र जी, उप सरपंच श्री अनिल साहू, भाजपा कार्यकर्ता गण , पंच गण,क्रिकेट आयोजक समिति के अध्यक्ष जी,समिति के सदस्य गण, क्रिकेट खिलाड़ी गण,एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!