महासमुंद : वन्यजीव अपराधियों पर सख्ती की तैयारी

वनमंडल महासमुंद द्वारा वन्यजीव अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं सुदृढ़ न्यायालयीन कार्रवाई सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए वनमंडल स्तरीय वन विद्यालय, महासमुंद में वन्यजीव अपराध, पहचान एवं अभियोजन विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य वन्यजीवों से संबंधित अपराधों की समयबद्ध पहचान, वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य संकलन, प्रकरणों का विधिसम्मत पंजीयन एवं प्रभावी अभियोजन सुनिश्चित करना है, ताकि दोषियों को कठोर दंड दिलाया जा सके और अवैध शिकार व तस्करी जैसी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

कार्यक्रम में डिप्टी डायरेक्टर उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व वरुण जैन, वनमंडलाधिकारी मयंक पांडेय, अधिवक्ता निमिश किरण शर्मा, सदस्य छत्तीसगढ़ वन्यजीव बोर्ड गौरव निहलानी, तथा सदस्य, नोवा नेचर वेलफेयर सोसाइटी रायपुर  रितेश श्रीवास विशेष रूप से उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!