सरायपाली में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक, अधिकारियों ने स्वयं किया दवा सेवन

Surendra shriwas
Chhattisgarhiya Sable badhiya News Editor

सरायपाली अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अनुपमा आनंद मैडम के अध्यक्षता में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत ब्लॉक टास्क फोर्स की मीटिंग ली गई जिसमें सभी विभाग प्रमुखों के द्वारा फाइलेरिया का दवाई सेवन किया गया । इस कार्यक्रम के बारे में खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ कुणाल नायक द्वारा बताया गया कि फाईलेरिया बीमारी क्युलेक्स मच्छर के काटने से एक संक्रमित व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति मे फैलता है इसलिए फाईलेरिया रोधी दवाई सभी को खाना चाहिए ताकि फाईलेरिया ( हाथी पांव , हाइड्रोसिल) की बीमारी समुदाय में नहीं फैल पाये एक बार फाइलेरिया हो जाने के बाद इसका ईलाज सिर्फ सर्जरी है जो कि एक जटिल प्रक्रिया है सामुहिक दवा सेवन कार्यक्रम दिनांक 10-2-2026 से 25-02-2026 तक उम्रानुसार व हाईट के आधार पर आंगनबाड़ी केंद्र , सभी शासकीय व निजी विद्यालय में तथा स्वास्थ्य टीम के द्वारा घर घर जाकर अपने समक्ष IDA ( Ivermectin + DEC + Albendazole) की दवाई खिलायी जाएगी उपरोक्त फाईलेरिया रोधी दवाई (एमडीए)को गर्भवती महिलाओं, 0 से 2 वर्ष के बच्चे व गंभीर बीमारी वालों को नहीं खिलाना है स्वास्थ्य विभाग आम नागरिकों से अपील करता है उपरोक्त दवाई का सेवन निसंकोच करें यह दवाई विश्व स्वास्थ्य संगठन की गाइडलाइन के अनुसार खिलाया जा रहा है दवाई सेवन के बाद किसी भी प्रकार की विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में या आवश्यकता अनुसार टोल फ्री नंबर 104 ,108 व 112 में संपर्क करें । इस मीटिंग में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ कुणाल नायक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रकाश मेश्राम ,नगर पालिका अधिकारी दिनेश यादव , तहसीलदार श्रीधर पंडा, विकास खंड कार्यक्रम प्रबन्धक शीतल सिंह व अन्य सभी अधिकारी उपस्थित रहे ।

error: Content is protected !!